फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बटन दबाते ही फटा रावण, सीएम पर गिरी चिंगारियां

बटन दबाते ही फटा रावण, सीएम पर गिरी चिंगारियां, मच गई भगदड़

Sun, 01 Oct 2017 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 01 Oct 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
बटन दबाते ही फटा रावण, सीएम पर गिरी चिंगारियां

दशहरे के मौके पर जाखू में रावण दहन पर बड़ा हादसा होते होते टला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जैसे ही रावण दहन के लिए रिमोट का बटन दबाया, पुतले के सर में लगाया गया बड़ा अनार फट गया। चिंगारियां यहां वहां फैलने के कारण कुछ देर के लिए हल्की भगदड़ मच गई।

विज्ञापन


पुलिस को लोगों को पीछे हटाना पड़ा। मंच तक चिंगारियां आने के कारण मुख्यमंत्री के इर्द गिर्द अफसरों और आयोजकों को घेरा बनाना पड़ा। मुख्यमंत्री का संबोधन भी नहीं हो सका। रावण के पुतले में भारी मात्रा में आतिशबाजी लगाई गई थी। पैट्रोल और मिट्टी तेल के अलावा गेहूं की कटिंग और खजूर की पत्तियां भी पुतले में लगाई गई थी।
विज्ञापन


उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि रावण दहन के समय चिंगारियां तो निकलती ही है, लेकिन यह कोई हादसा नहीं था। इससे पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जाखू में रिमोट से पुतला फूंका। भारी संख्या में शहर के लोग दशहरा उत्सव का आनंद उठाने के लिए जाखू पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाखू मंदिर में दशहरा उत्सव के लिए रावण (45फीट), कुंभकर्ण (40) और मेघनाद (40 फीट) के पुतले तैयार किए गए थे। रावण दहन से पहले झांकियां जाखू पहुंची और जय श्री राम के उद्घोष गूंज उठे। झांकियों के जरिये राम-रावण युद्ध के दृश्य दर्शाए गए। दशहरे के अवसर पर जाखू में लोगों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया था।

लोगों को जलेबी और पकौड़े भी बांटे गए। शाम के समय शहर में जगह जगह रावण, मेघनाद और कुंभ कर्ण के पुतले फूंके गए। इस दौरान शहर पटाखों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। 


इस मौके पर उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर, एसपी सौम्या सांबशिवन, मानसी सहाय, जाखू मंदिर के ट्रस्टी सुमनपाल दत्ता, अशोक सूद, सतीश कपूर, राजेश शर्मा, राकेश पुरी, महेंद्र चौहान, विशाल सूद, हरजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed