{"_id":"594aae1b4f1c1bab708b4624","slug":"91498066459-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया की चपेट में 49 लोग, उपायुक्त पहुंचे मसयानी गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया की चपेट में 49 लोग, उपायुक्त पहुंचे मसयानी गांव
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। ढलवान पंचायत के मसयानी गांव में पांचवें दिन भी डायरिया के चार नए मामले सामने आए हैं। अब तक गांव में 49 लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं। वहीं डायरिया न थमने और रोजाना मामले सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। इसी के मद्देनजर बुधवार को सरकाघाट दौरे पर गए उपायुक्त मंडी संदीप कदम ने डायरिया प्रभावित गांव का जायजा लिया। उपायुक्त मसयानी गांव में डायरिया ग्रस्त लोगों से मिले। इसके अलावा उन्होंने गांव की बावड़ियों का भी जायजा लिया। साथ ही संबंधित अफसरों को जलजनित रोगों के मामलों में कोताही न बरतने की हिदायत देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने आईपीएच के कर्मचारियों को पेयजल टैंकों में हर दिन सुपर क्लोरीनेशन करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को अपने क्षेत्र में बरसात के दिनों में लगातार दौराकर क्लोरीनेशन की गोलियों देने को कहा। उपायुक्त के मसयानी गांव के दौरे के बाद विधायक कर्नल इंद्र सिंह और सीएम के राजनीतिक सलाहकार रंगीला राम राव ने भी डायरिया प्रभावित गांव पहुंचे।
तुरंत हैंडपंप ठीक करे आईपीएच
डीसी के दौरे के दौरान हैंडपंप ठीक न होने की बात सामने आई। मौके पर डीसी ने आईपीएच विभाग के अधिकारियों को गांव में लगे हैंडपंप की तुरंत मरम्मत करने की हिदायत दी। उधर, उपायुक्त मंडी संदीप कदम ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि भविष्य में मसयानी गांव जैसी कोई घटना न हो अन्यथा संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
तुरंत हैंडपंप ठीक करे आईपीएच
डीसी के दौरे के दौरान हैंडपंप ठीक न होने की बात सामने आई। मौके पर डीसी ने आईपीएच विभाग के अधिकारियों को गांव में लगे हैंडपंप की तुरंत मरम्मत करने की हिदायत दी। उधर, उपायुक्त मंडी संदीप कदम ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि भविष्य में मसयानी गांव जैसी कोई घटना न हो अन्यथा संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन