सुरक्षित निकाले गए बड़ा भंगाल में फंसे दिल्ली के 9 अफसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समुद्र तल से 16 हजार फुट ऊंचाई पर बसे हिमाचल के दुर्गम गांव बड़ा भंगाल में पिछले सात दिन से फंसे दिल्ली के नौ इन्कम टैक्स अफसरों के ट्रैकिंग दल को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
बड़ा भंगाल में इन्कम टैक्स ट्रेकिंग एंड माउंटेनियरिंग क्लब दिल्ली के सुनील कुमार गौर (45), संजीव मन (37), गौरव सिंह (34), गौरव वशिष्ठ (28), राजीव केआर (37), अनुराग केआर सिंह (28), आवेश पाल (27), राजेश केआर (44), विपन (43) फंसे हुए थे।
अब इन सभी को सुरक्षित लाया गया है। इन्कम टैक्स विभाग दिल्ली के 9 अफसरों का दल सोमवार को रेस्क्यू टीम ने बैजनाथ से करीब 50 किलोमीटर दूर बरोट लाया। रेस्क्यू टीम ट्रैकरों के दल को बड़ा भंगाल के स्थानीय लोगों की सहायता से 4 जून को कोबड़ा भंगाल से पैदल बर्फीले जोत थमसर को पार कर लाई।
31 मई को पहुंचे थे भंगाल
ट्रैकरों को 5 जून को मंडी और सोमवार को सुबह पैदल पन्यारटू, प्लाचक, राजगुंदा, बड़ा गांव से बरोट पहुंचाया गया। डीएसपी बैजनाथ पूर्ण चंद और एसडीएम बैजनाथ सुनयना शर्मा के निर्देशानुसार मुल्थान के नायब तहसीलदार अश्वनी शर्मा और पुलिस चौकी मुल्थान के एएसआई सुरजीत, हेड कांस्टेबल राजेंद्र, कांस्टेबल नवीन, सुनील, निर्मल सिंह की टीम मुल्थान से ट्रैकिंग दल को लाने के लिए गई थी।
पुलिस और प्रशासन को 9 सदस्यों का ट्रैकिंग दल प्लाचक में मिला। ट्रैकिंग दल के आईटीओ सुनील कुमार गौड़ दिल्ली ने बताया कि उनका 9 सदस्यों का दल 24 मई को मनाली से वाया कलि हानी जोत होते हुए 31 मई को बड़ा भंगाल पहुंचा था।
ट्रैकरों ने बड़ा भंगाल के लोगों का सहायता के लिए धन्यवाद किया। स्थानीय लोगों की सहायता से हम सुरक्षित बरोट पहुंचे। बड़ा भंगाल से दो लोगों जैसी राम और जिया राम ने बड़ा भंगाल से प्लाचक तक उन्हें पहुंचाया।
मुल्थान के नायब तहसीलदार अश्वनी शर्मा ने बताया कि ट्रैकरों को बरोट से मंडी प्रशासन द्वारा दिल्ली तक भेजा जा रहा है। बरोट पीएचसी प्रभारी डॉ. अंकुश ने सभी ट्रेकरों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी।