फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   9 people crossed rohtang pass to reach home

इस तस्वीर के पीछे की कहानी जानकर खड़े हो जाएंगे रौंगटे

Fri, 14 Apr 2017 08:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला ब्यूरो, कोकसर (लाहौल-स्पीति) Updated Fri, 14 Apr 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
9 people crossed rohtang pass to reach home

अपने घर तक पहुंचने के लिए कारगिल के जंसखर निवासी नौ लोग चार दिन बर्फ में पैदल चलेंगे। दल में शामिल एक 11 माह का बच्चा, दो महिलाओं समेत 9 लोगों ने वीरवार को 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा को पैदल पार किया।

विज्ञापन


11 माह के बच्चे के साथ रोहतांग पार करना बेहद जोखिम भरा है, लेकिन दल ने जज्बे के साथ रोहतांग लांघा और सकुशल कोकसर पहुंचे। बचाव चौकी कोकसर से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को जंसखर के नौ लोगों ने रोहतांग दर्रा पार किया।
विज्ञापन


ये लोग 16703 फुट ऊंचे शिकुला दर्रा पैदल लांघकर 4 दिन बाद करग्या पहुंचेंगे। कोकसर पहुंचने पर कीह निवासी 60 वर्षीय आमची छोपेल ने बताया कि पीठ पर पांच दिन का राशन उठाकर रोहतांग और शिंकुला दर्रा पैदल पार कर अपने घर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुलंद हौसले से 11 माह के बच्चे के साथ लांघा रोहतांग

9 people crossed rohtang pass to reach home

उनके साथ कीह के ही छेवांग, सोनम नोरबू, मिन्डोन, छोंजोम और उनका 11 महीने का बच्चा तथा चाहपा निवासी छेरिंग मुरुप, करग्या निवासी दोरजे और ठिल्ले हैं। सर्दियों में अपने अपने परिवार के साथ कामकाज निपटाकर रिवालसर, धर्मशाला, कांगड़ा, बीड़, बोधगया, नेपाल के विभिन्न तीर्थों की परिक्रमा कर रविवार को अपने घर पहुंचेंगे।

11 माह के बच्चे की मां छोंजोम ने बताया कि अब घर में खेतीबाड़ी का दौर शुरू हो रहा है। लिहाजा, पैदल ही दो दर्रे पार कर घर पहुंचना होगा। इस दौरान वीरवार रात छीका-रारिक तथा दूसरी संध्या शिंकुला पीछे छुमी नगपो गुफा में काटेंगे।

तीसरी और अंतिम संध्या लाखंग में बिताकर चार दिन के लंबे सफर के बाद अपने गंतव्य पर पहुंचेंगे। इधर, बचाव चौकी के प्रभारी लुदर चंद ने बताया कि वीरवार को 11 महीने के बच्चे के साथ 2 महिलाओं समेत 9 जंसखर निवासियों ने रोहतांग दर्रा पैदल पार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed