फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   9.61 lakh farmers will be brought under natural farming: Jairam

प्राकृतिक खेती के तहत लाए जाएंगे 9.61 लाख किसान: जयराम

Tue, 18 Aug 2020 09:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Aug 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
9.61 lakh farmers will be brought under natural farming: Jairam
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को ‘प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान’ योजना की निगरानी के लिए गठित उच्च राज्य स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2022 तक सभी 9.61 लाख किसान परिवारों को प्राकृतिक खेती के अंतर्गत लाने के लिए प्रयासरत है। राज्य सरकार किसानों को उनके प्राकृतिक उत्पाद बेचने के लिए अलग से स्थान उपलब्ध करवाने पर भी विचार करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देसी नस्ल की गायों की खरीद पर 25 फीसदी सब्सिडी भी दे रही है।   वर्ष 2018-19 के बजट के दौरान प्रदेश में प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। इस योजना में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का उपयोग किए बिना प्राकृतिक के साथ कृषि आय में वृद्धि की परिकल्पना की गई है।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि प्रदेश की 67 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में उचित प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। 2019-20 के दौरान 50 हजार किसानों के लक्ष्य के मुकाबले प्राकृतिक खेती के लिए 72,193 किसानों को प्रशिक्षित किया गया है। 2019-20 के दौरान लगभग दो हजार प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष कोविड महामारी के दृष्टिगत वास्तविक प्रशिक्षण शिविर लगाना संभव नहीं था, इसलिए किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से नियमित वीडियो शिविर और जागरूकता अभियान आयोजित किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत किसानों की उपलब्धियों से संबंधित सफलता की कहानियाें के संकलन का विमोचन भी किया। इस दौरान कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर, मुख्य सचिव अनिल खाची और प्रधान सचिव कृषि ओंकार शर्मा आदि भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed