फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   87 lakhs were collected from the company without supplying gas, FIR lodged

Solan: गैस की सप्लाई दिए बगैर कंपनी से वसूल लिए 87 लाख, एफआईआर दर्ज

Fri, 31 May 2024 05:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 31 May 2024 05:53 PM IST
सार

सोलन जिले में झाड़माजरी स्थित माइल स्टोन कंपनी को एलपीजी गैस सप्लाई करने वाली एक एजेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। 

विज्ञापन
87 lakhs were collected from the company without supplying gas, FIR lodged
पुलिस एफआईआर(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में झाड़माजरी स्थित माइल स्टोन कंपनी को एलपीजी गैस सप्लाई करने वाली एक एजेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि कंपनी को गैस सप्लाई किए बगैर ही आरोपी ने 87 लाख रुपये हड़प लिए। बरोटीवाला पुलिस ने गैस एजेंसी के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। माइल स्टोन कंपनी के ग्रुप प्रेजीडेंट एमके श्रीवास्तव ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी में पिछले 18 साल से एक गैस एजेंसी गैस की सप्लाई करती है। इस एजेंसी के रेट अन्य एजेंसियों से ज्यादा थे, पर उन्हें समय पर एलपीजी गैस मिल जाती थी।

विज्ञापन


आरोप है कि जुलाई 2023 के बाद से एजेंसी संचालक गैस सप्लाई किए बगैर ही कंपनी से हर माह पैसा ऐंठता रहा। पुराना सप्लायर होने व एडवांस पेमेंट देने के चक्कर में किसी ने इसकी जांच भी नहीं की। आरोपी कभी दो लाख तो कभी चार लाख रुपये की हेराफेरी हर माह करता रहा। माइल स्टोन कंपनी का जब ऑडिट हुआ तो गैस एजेंसी के बिल नहीं पाए गए। तब इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

धोखाधड़ी होने के बाद उन्होंने उक्त कंपनी के संचालक को पैसा लौटाने को कहा।

उसे यह ऑफर भी दिया गया कि एक साथ पैसा न देकर थोड़ा-थोड़ा करके वापस कर दें। वह पुलिस के सामने भी पैसा लौटाने को तैयार हो गया, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी पैसा नहीं दिया जिस पर उन्होंने गैस एजेंसी के संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने गैस एजेंसी के संचालक के खिलाफ धारा 406 व 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed