फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   85 CCTV cameras will be installed in HPU campus, work started

Shimla News: एचपीयू परिसर में लगेंगे 85 सीसीटीवी कैमरे, काम शुरू

Thu, 16 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
85 CCTV cameras will be installed in HPU campus, work started
विज्ञापन

शीतकालीन अवकाश खत्म होने से पहले पूरा कर लिया जाएगा काम 25 लाख रुपये रखा है कैमरे लगाने के लिए बजट
छात्रावासों में लगाए जा रहे हैं 55 अतिरिक्त कैमरे
छात्र गुटों होने वाली झड़पों पर लगेगा अंकुश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) परिसर और छात्रावासों में सुरक्षा इंतजाम बेहतर करने के लिए 25 लाख खर्च कर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। शीतकालीन अवकाश समाप्त होने से पहले परिसर और छात्रावासों में 85 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए परिसर में वायरिंग का कार्य जोरों से चल रहा है।
छात्रावासों में यह कार्य लगभग पूरा हो चुका है, अब विवि परिसर में कुलपति कार्यालय, कुलसचिव कार्यालय, प्रशासनिक भवन के साथ चीफ वार्डन, अधिष्ठाता अध्ययन, अधिष्ठाता छात्र कल्याण सहित अन्य अधिकारियों के कार्यालयों में कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कार्यालयों में आए दिन छात्र संगठन मांगों को मनवाने के लिए घेराव और प्रदर्शन करते रहते हैं। इसके अलावा विवि परिसर और छात्रावासों की सुरक्षा कड़ी करने के लिए अतिरिक्त कैमरा लगाने का कार्य किया जा रहा है। विवि में एक छात्रावास में छात्र के गिरने से हुई मौत के बाद छात्र संगठनों ने सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की थी। इसमें कन्या छात्रावास में 18 और बॉयज छात्रावास में 45 कैमरे लगेंगे। इसके अलावा विवि परिसर में अतिरिक्त 30 नए सीसीटीवी कैमरा लगाने का फैसला लिया है। परिसर में लगे पुराने कैमरों की जगह नए भी लगाए जा रहे हैं। इसका पूरा कंट्रोल विवि के मुख्य सुरक्षा अधिकारी कार्यालय में रहेगा जहां से पूरे कैंपस पर नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन


विवि के मुख्य सुरक्षा अधिकारी डीएसपी जीडी शर्मा ने बताया कि छह जनवरी से वायरिंग और कैमरा लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसे जनवरी में पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि परिसर में भीड़ वाले कुछ स्थानों और विभागों में नए कैमरे लगाए जा रहे हैं। बताया कि 85 कैमरे लग जाने और कनेक्ट होने से परिसर और छात्रावास की हर गतिविधि पर नजर रखना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुराने लगे कैमरों की होगी मरम्मत
विश्वविद्यालय के पुस्तकालय, कुलपति कार्यालय, विभागों, सीडीओई इक्डोल, प्रशासनिक भवन और अन्य स्थानों पर पहले से लगे सीसीटीवी कैमरों के रखरखाव का कार्य किसी कंपनी को सौंपा जाएगा। पुराने खराब पड़े कुछ कैमरों को बदला भी जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article