फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   वीडियो वायरल

मुझे चिट्टे ने बर्बाद कर दिया, आने वाली पीढ़ियों को बचाओ

Thu, 13 Dec 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
वीडियो वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। सोशल मीडिया पर वीरवार को एक युवक का वीडियो खूब वायरल हुआ। युवक खुद को रोहड़ूू के टिक्कर का रहने वाला बता रहा है। युवक फेसबुक लाइव पर खुल कर बोल रहा है कि वह चिट्टे का आदी है, इस नशे ने उसे बर्बाद कर दिया है, लेकिन वह आने वाले पीढ़ियों को इस नशे के प्रकोप से बचाना चाहता है। वीडियो में युवक नशे की हालत में लग रहा है।
वीडियो में युवक दावा कर रहा है कि राजनितिक लोगों, पुलिस और चिट्टा माफियों के बीच मिलीभगत के कारण गांव गांव तक चिट्टे की खेप पहुंच रही है। रोहड़ूू, जुब्बल, चिड़गांव, टिक्कर, पुजारली, कुठारी, मेलठी, शरौंथा, कोटखाई के तक चिट्टा माफिया की जड़े पहुंच चुकी है। मिलीभगत न हो तो बार्डर से एक सुई तक अंदर नहीं आ सकती तो आखिर चिट्टे की खेप कैसे प्रदेश के भीतर पहुंच रहा है। युवक ने दावा किया कि अगर पुलिस साथ दे तो वह दिल्ली में चिट्टे का कारोबार कर रहे नाइजीरियनों की पूरी गैंग को पकड़वा सकता है। युवक वीडियो में कह रहा है कि अगर युवा अपने इस्तेमाल के लिए चिट्टा बाहर से ला रहे हैं तो उसे बच्चों को न बेचें, बस खुद ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


‘मैं अपनी जिंदगी से परेशान हूं’
वीडियो में युवक कह रहा है कि ‘मैं अपनी जिंदगी से परेशान हूं। मैं नहीं चाहता कोई और भी मेरी तरह बर्बाद हो जाए।’ बर्फबारी के दौरान छोटे से कमरे में आग सेकते हुए युवक ने फेसबुक लाइव पर वीडियो शूट करवाया है। इस दौरान कमरे में कुछ अन्य युवक भी मौजूद हैं। युवक संपन्न परिवार का लग रहा है। युवक के पास महंगा मोबाइल है। अभिभावकों द्वारा युवाओं को अधिक पैसा देने की प्रवृति पर भी युवक सवाल उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed