{"_id":"5a01f3074f1c1baf678ba017","slug":"81510077191-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र के पर्व में भागीदार बनेंगे सैकड़ों छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र के पर्व में भागीदार बनेंगे सैकड़ों छात्र
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए नौ नवंबर को तय मतदान के महापर्व में प्रदेश भर के कॉलेजों में यूजी डिग्री कोर्स कर रहे करीब डेढ़ लाख छात्र भी अब अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान कर सकेंगे। इन दिनों चल रही यूजी की परीक्षाओं के बीच में हुई चुनाव की घोषणा के कारण हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने मतदान में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक नहीं बल्कि तीन दिन की अपनी पूर्व निर्धारित परीक्षाओं को स्थगित कर इसकी नई तिथियां तय की हैं। इससे छात्र अपने गृह क्षेत्र जा कर मतदान कर सकेंगे। इससे हर विधानसभा क्षेत्र में युवा मतदाताओं की सहभागिता भी बढ़ेगी। इन कॉलेज छात्रों में हजारों ऐसे मतदाता होंगे, जो पहली बार मतदान कर अपनी पसंद का उम्मीदवार चुनेंगे। परीक्षाओं की तारीख बदले जाने से उनका पहली मर्तबा मतदान करने का सपना भी साकार होगा। ये युवा मतदाता चुनाव और मतदान की पूरी प्रक्रिया को समझ भी सकेंगे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पहले सिर्फ 9 नवंबर की परीक्षा स्थगित की थी, लेकिन बाद में विवि प्रशासन ने दस नवंबर की परीक्षा भी स्थगित करने का फैसला लिया। चुनाव के दिन कॉलेजों में अवकाश रहेगा और परीक्षा नहीं होगी। ऐसे में परीक्षा ड्यूटी पर लगे हजारों कर्मचारी भी आसपास के क्षेत्र में अपने पोलिंग बूथ पर जाकर पांच साल में एक बार आने वाले सरकार चुनने के इस मौके पर मत प्रयोग कर सकेंगे।
विवि के कुलसचिव प्रो. एसएस नारटा का कहना है कि यूजी परीक्षा दे रहे छात्र और कर्मचारी मतदान कर सकें, इसके लिए आठ, नौ और दस नवंबर की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। इन तीन दिनों में छात्र और कर्मचारी मत का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विवि के कुलसचिव प्रो. एसएस नारटा का कहना है कि यूजी परीक्षा दे रहे छात्र और कर्मचारी मतदान कर सकें, इसके लिए आठ, नौ और दस नवंबर की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। इन तीन दिनों में छात्र और कर्मचारी मत का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन