{"_id":"59ddc8894f1c1bc9678b5279","slug":"81507707017-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनियारा के युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनियारा के युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के निकट गांव खनियारा में स्लेट खदान के पास मिले लापता युवक के शव के मामले में पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद धारा 302 के तहत हत्या का मुुकद्दमा दर्ज किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में खनियारा के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुरेंद्र उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 13 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। हालांकि फिलहाल युवक की हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक से पूछताछ के बाद ही इस पूरे मामले का पटाक्षेप होगा। पुलिस के अनुसार आरोपी व्यक्ति स्लेट खदानों के पास बने उस ढारे का मालिक है जिसमें युवक अनुज (25) पुत्र गुड्डू निवासी टिल्लू (खनियारा) का शव गड़ी-सड़ी हालत में मिला था। अनुज बीते एक अक्तूबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश करने के बाद पांच अक्तूबर को सदर थाना धर्मशाला में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने सोमवार देर शाम स्लेट खदानों के पास बनी मजदूरों के एक अस्थाई ढारे में कंबल में लिपटा हुआ युवक का शव बरामद किया गया था। पुलिस के अनुसार शव बहुत गली-सड़ी अवस्था में था जिसका मंगलवार को टांडा में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। सदर थाना प्रभारी सुनील राणा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने सोमवार देर रात हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट से चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। इस मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन