{"_id":"59b426ea4f1c1bf27f8b57bf","slug":"81504978666-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रों में करें ट्रिप प्लान, देवियों के दर्शन करवाएगा पर्यटन निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रों में करें ट्रिप प्लान, देवियों के दर्शन करवाएगा पर्यटन निगम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्रों में बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए हिमाचल पर्यटन निगम ने विशेष पैकेज जारी किया है। शिमला के कालीबाड़ी, तारादेवी और जाखू मंदिरों में दर्शन करवाने के साथ निगम पर्यटकों को कालका से लेकर शिमला, चायल तक पर्यटन स्थलों पर घुमाएगा।
विज्ञापन
निगम ने पश्चिम बंगाल से शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में खास तौर से दर्शन करने आने वाले पर्यटकों की आमद को देखते हुए यह पैकेज जारी किया है। इसमें दो पर्यटकों को महज दस हजार पांच सौ रुपये अदा कर तीन नाइट और चार दिन तक घुमाया जाएगा। निगम के इस पैकेज में पर्यटकों को चायल जैसे पर्यटन निगम के होटल में रात बिताने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
पर्यटन निगम के महाप्रबंधक विजय शर्मा ने बताया कि नवरात्रों के सीजन में प्रदेश में पश्चिम बंगाल खास तौर पर कोलकाता, राजस्थान, दक्षिण भारत के राज्यों से पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है। उनकी सुविधा को देखते हुए पैकेज तैयार किया गया है। कहा कि पैकेज का रिस्पांस मिलना शुरू हो गया है। पर्यटका ऑनलाइन बुकिंग को पूछताछ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुकिंग के आधार पर निगम अपनी बसें और होटल बुकिंग तथ्या अन्य व्यवस्थाएं करेगा।
विज्ञापन
परिवहन निगम तारादेवी के लिए चलाएगा बसें
नवरात्र में नौ दिनों तक हिमाचल पथ परिवहन निगम भी तारादेवी मंदिर के लिए रोजाना दर्शन को जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पांच अतिरिक्त बसें चलाएगा। निगम के कार्य प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि निगम नवरात्र में ओल्ड बस स्टैंड से तारादेवी माता मंदिर के लिए बीस रुपये के फिक्स किराए पर बसें चलाएगा। बसें रोजाना औसतन पांच चक्कर लगाएंगी।
भीमाकाली मंदिर सराहन को अलग टूर पैकेज दे रहा निगम
हिमाचल पर्यटन निगम ने नवरात्र के उपलक्ष्य में पर्यटकों के लिए भीमाकाली मंदिर सराहन के लिए भी पैकेज जारी किया है। इसमें महज 10,050 रुपये में प्रति व्यक्ति खर्च कर पर्यटकों को कालका से लेकर शिमला और जिला किन्नौर के दर्शनीय, मनमोहक पर्यटन स्थलों जैसे कल्पा, किन्नर कैलाश और सांगला वैली तक घुमाया जाएगा।
निगम चाय, नाश्ता, डिनर से लेकर तीन रात तक निगम के ही होटलों में ठहरने की सुविधा देगा। निगम के इस पैकेज में कालका रेलवे स्टेशन से पर्यटकों को परिवहन की सुविधा देगा। इसमें लंच होटल एप्पल ब्लॉसम फागू में, रामपुर के सराहन में स्थित होटल श्रीखंड में ठहराने और डिनर की व्यवस्था करेगा।
दूसरे दिन सराहन भीमा काली मंदिर में दर्शन करवाने के बाद कल्पा, सांगला में घुमाने के बाद कल्पा के किन्नर कैलाश होटल में रात्रि ठहराव करवाएगा। पर्यटन निगम के महाप्रबंधक विजय शर्मा ने बताया कि पैकेज के तीसरे दिन नारकंडा के हाटु माता मंदिर में पर्यटकों को दर्शन करवाए जाएंगे।
चौथे दिन काली माता मंदिर हाटु से यात्रा शुरू कर काली माता मंदिर कालका में दर्शन करवाने के साथ ही पैकेज पूरा होगा। विजय शर्मा ने कहा कि इस पैकेज में पर्यटक सस्ते रेट पर पर्यटन निगम के होटलों में आराम से रात्रि ठहराव करने के साथ, शिमला और जिला किन्नौर के मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे और दोनों जिला के प्राकृतिक नजारों को भी देख सकेंगे।