{"_id":"5baa357c867a55013e75c8d8","slug":"80-more-mining-sites-will-be-auctioned-by-the-himachal-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 और खनन साइटों को नीलाम करेगी प्रदेश सरकार : बिक्रम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 और खनन साइटों को नीलाम करेगी प्रदेश सरकार : बिक्रम सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 26 Sep 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न जिलों में अस्सी और साइटों में खनन नीलामी की तैयारी में है। अभी तक राज्य में 130 साइटों में खनन की नीलामी की गई है। प्रदेश के जिला कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, ऊना और चंबा में खनन नीलामी की जा चुकी है। इससे राज्य सरकार के खजाने में हर साल 60 करोड़ रुपये जमा हो रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार खनन नीलामी के बाद सुनिश्चित कर रही है कि खनन उसी स्थान पर हो, जहां खनन पट्टे की नीलामी की गई है। मंत्री विक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जिला शिमला में भी खनन पट्टे की नीलामी कर रही है।
विज्ञापन
शिमला जिले के पब्बर में आठ साइटों और सतलुज में एक साइट में खनन पट्टे की नीलामी की जा रही है। नियमों के अनुसार प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर और लाहौल-स्पीति में खनन पट्टे नहीं दिए जा रहे हैं। ये पट्टे नीलाम करने से पहले क्षेत्र की पंचायतों से अनापत्ति प्रमाणपत्र भी जरूरी है।
विज्ञापन
अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन क्षेत्रों में खनन पट्टे दिए गए हैं, वहां पैनी नजर रखी जाए। यह भी देखा जाए कि जिन क्षेत्रों में खनन पट्टे नीलाम किए गए हैं, वहीं पर खनन कार्य किया जाए। अगर कोई कि सी गलत स्थान पर खनन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।