फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   77.36 percent voting in eight municipal bodies of the district

Shimla News: जिले के आठ नगर निकायों में 77.36 फीसदी मतदान

Sun, 17 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
77.36 percent voting in eight municipal bodies of the district
महिला मतदाताओं के मुकाबले पुरुषों ने डाले अधिक वोट, शतकवीर भी पहुंचे मतदान करने
विज्ञापन

4560 पुरुषों और 4250 महिलाओं ने किया मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला शिमला के नगर परिषद ठियोग, रामपुर के अलावा छह नगर पंचायतों में 77.36 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। 11389 मतदाताओं में से 8811 मतदाताओं ने दोपहर तीन बजे तक वोट डाले। हालांकि महिला मतदाताओं के मुकाबले पुरुषों ने अधिक वोट डाले। 18 साल के युवाओं से लेकर सौ साल के शतकवीर बुजुर्ग भी मतदान करने पहुंचे थे। यह भी लोकतंत्र के प्रति अपनी भागीदारी जताते नजर आए।

जिले में नगर परिषद और नगर पंचायत का चुनाव राजनीतिक मुकाबला नहीं बल्कि इस बार लोगों की भागीदारी का बड़ा उत्सव बनकर सामने आया। सुबह से परिषदों और नगर पंचायतों के छोटे-छोटे कस्बों के 62 वार्डों में यह चुनाव हुए। मतदान केंद्रों में मतदाताओं की भारी भीड़ रही। सुबह सात बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक 4560 पुरुष, 4250 महिला और एक अन्य मतदाता ने वोट डाला। सुन्नी नगर पंचायत में अन्य मतदाता का वोट सौ फीसदी रहा।
विज्ञापन



नेरवा नपं में सबसे ज्यादा, रामपुर नप में कम पड़े वोट
जिले की नगर पंचायत नेरवा में सबसे अधिक तो रामपुर नगर परिषद में सबसे कम वोट पड़े। नगर पंचायत नेरवा में 89.08 फीसदी और रामपुर में 69.48 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जिला शिमला पुरुष महिला अन्य कुल वोट मतदान प्रतिशत
नगर परिषद ठियोग 786 742 - 1528 80.85 फीसदी
नगर परिषद रामपुर 1471 1350 - 2821 69.48 फीसदी
नपं कोटखाई 322 276 - 598 84.23 फीसदी
नपं चौपाल 322 294 - 616 77.39 फीसदी
नपं नेरवा 99 105 - 204 89.08 फीसदी
नपं चिड़गांव 670 640 - 1310 80.42 फीसदी
नपं सुन्नी 608 587 1 1196 81.36 फीसदी
नपं जुब्बल 282 256 - 538 88.93 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article