फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   770 applications for multi task worker recruitment came to CM's office, the minister replied in the assembly

हिमाचल: मल्टी टास्क वर्कर भर्ती को सीएम कार्यालय में आए 770 आवेदन, मंत्री ने विधानसभा में दिया जवाब

Mon, 13 Dec 2021 11:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Dec 2021 11:11 PM IST
सार

 सरकारी स्कूलों में भरे जाने वाले पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों के पदों के लिए 770 आवेदन मुख्यमंत्री कार्यालय में आए हैं। सरकारी स्कूलों में भरे जाने वाले पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों के पदों के लिए 770 आवेदन मुख्यमंत्री कार्यालय में आए हैं।

विज्ञापन
770 applications for multi task worker recruitment came to CM's office, the minister replied in the assembly
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में भरे जाने वाले पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों के पदों के लिए 770 आवेदन मुख्यमंत्री कार्यालय में आए हैं। नियम 18 के तहत करुणामूलक आधार पर मुख्यमंत्री को इन आवेदकों को नौकरी देने की संस्तुति करने का अधिकार प्राप्त है। मुख्यमंत्री के गृह जिला मंडी से सबसे अधिक 201 आवेदन आए हैं। सबसे कम आवेदन जिला किन्नौर से आए हैं। प्रदेश में कुल आठ हजार पदों पर पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों की सरकारी स्कूलों में भर्ती होनी है। चार हजार का मुख्यमंत्री की संस्तुति और चार हजार का आवेदन आधार पर चयन नौकरी के लिए किया जाएगा। सोमवार को विधायक राकेश सिंघा और विनय कुमार के सवाल का लिखित जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ने बताया कि गरीबी रेखा से नीचे और कम आय के प्रमाणपत्र लाने वाले पात्र लोगों को नियम 18 के तहत नौकरी दी जाएगी। एक विधानसभा क्षेत्र को आवंटित किए गए कुल पदों में से पचास फीसदी पदों पर ही मुख्यमंत्री की संस्तुति पर नौकरी दी जाएगी। 

विज्ञापन


जिला                    मुख्यमंत्री को किए आवेदन
मंडी                        201
सिरमौर                    196
शिमला                    141
ऊना                        74
कांगड़ा                    47
कुल्लू                     41
सोलन                    23
बिलासपुर                15
हमीरपुर                14
चंबा                    13
किन्नौर                 5        
कुल                    770

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed