फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   76025 new pension cases approved in Himachal pradesh

हिमाचल में पेंशन के 76025 नए मामले स्वीकृत, मंत्री ने किया खुलासा

Wed, 16 Jan 2019 12:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर/मारंडा (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर/मारंडा (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 16 Jan 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
76025 new pension cases approved in Himachal pradesh

सुलह विधानसभा क्षेत्र के अरला में मंगलवार को श्रमिक कल्याण बोर्ड ने कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता चेक और उपकरण प्रदान किए गए।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 76025 नए पेंशन के मामले स्वीकृत किए गए हैं। असंगठित क्षेत्र के कामगारों को लाभ देने और उनके हितों की रक्षा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली सरकार ने श्रमिक कल्याण बोर्ड का गठन किया था।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बोर्ड से अधिक से अधिक लोगों को पंजीकृत करवाने का कार्य करें। इसके लिए भवारना और सुलह विकास खंड में जागरूकता शिविरों और पंजीकरण शिविरों का आयोजन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कामगारों को 150 सोलर लैंप, 77 महिलाओं को साइकिल

76025 new pension cases approved in Himachal pradesh

उन्होंने क्षेत्र के कामगारों को 150 सोलर लैंप, 77 महिलाओं को साइकिल, 74 को इंडक्शन हीटर, 56 को वॉशिंग मशीनें और 373 विभिन्न लाभार्थियों को 12 लाख रुपये के चेक और  177 महिलाओं को सिलाई मशीनें और गृह अनुदान योजना के तहत 32 लाभार्थियों को मकान बनाने को 41 लाख 60 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक बांटे गए।

जिला श्रम अधिकारी अनुराग शर्मा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में भाजपा मंडलाध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री सुखदेव मसंद और चंद्रवीर, महिला आयोग की सदस्य सुषमा भट्ट, त्रिलोक राणा, आंचल राणा, अश्वनी पुरोहित, अंकुर कटोच, पवन कपूर, जिला कल्याण अधिकारी अशीम सूद, सुदेश शर्मा, राविंद्र शर्मा और आदित्य पुरोहित मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed