फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   750 Gram Sevak Reinstated By HP Govt in Himachal.

बर्खास्त हुए 750 ग्रामसेवकों को मिली राहत, सरकार ने किया बहाल

Tue, 30 May 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 30 May 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
750 Gram Sevak Reinstated By HP Govt in Himachal.

प्रदेश सरकार ने ग्राम रोजगार सेवकों की नौकरी बहाल कर दी है। रविवार शाम 9 बजे ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा और ग्रामीण रोजगार सेवकों के बीच हुई। मांगें पूरी करने का आश्वासन मिलने के बाद रोजगार सेवकों ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


इन  हड़ताल पर जाने के समय की सर्विस ब्रेक नहीं मानी जाएगी। ग्रामीण विकास विभाग में सैकड़ों ग्राम सेवकों के पद रिक्त चल रहे हैं। इसके चलते विभाग में नई भर्तियां भी होगी। ग्रामीण विकास विभाग में 1081 ग्राम सेवक हैं।
विज्ञापन


सरकार की ओर से जारी चेतावनी पत्र के बाद 331 सेवकों ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी जबकि 750 सेवकों हड़ताल पर थे। सरकार ने इन सेवकों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। इनके स्थान पर नई भर्तियां करने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसर, मंत्री और संघ पदाधिकारियों की होगी बैठक
ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा ने ग्राम रोजगार सेवकों को आश्वस्त किया कि जल्द ही अफसर और संघ पदाधिकारियों की सचिवालय में बैठक बुलाई जाएगी। इसमें मांगों पर विचार विमर्श होगा।  

बीडीओ नहीं ले रहे ज्वाइनिंग 
ग्राम रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष शिवराज ने बताया कि सरकार की ओर से ज्वाइनिंग के आदेश होने के बावजूद कई बीडीओ ग्राम सेवकों की ज्वाइनिंग नहीं ले रहे हैं। उन्होंने विभाग के निदेशक से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

इन मांगों को पूरा करने का दिया आश्वासन

750 Gram Sevak Reinstated By HP Govt in Himachal.

समान काम, समान वेतन
ग्राम सेवकों को नियमित करना
पंचायत सचिवों के रिक्त पदों पर नियमित करना
सालाना एक हजार मानदेय बढ़ाना 

ग्राम रोजगार सेवकों ने हड़ताल वापस ले ली है। इसके चलते इनकी नौकरी बहाल की गई है। बीडीओ को इन सेवकों की ज्वाइनिंग लेने के निर्देश दिए गए हैं।  - भूपिंद्र अत्री, संयुक्त निदेशक, ग्रामीण विकास विभाग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed