फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   75-year-old famous folk artist Laik Ram Rafiq passed away

75 वर्षीय लोक कलाकार लायक राम रफीक का निधन, लिखे 2500 से अधिक पहाड़ी गीत

Fri, 06 Sep 2019 07:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Sep 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
75-year-old famous folk artist Laik Ram Rafiq passed away
लायक राम रफीक(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

आजादी के समय से लेकर आज तक करीब 2500 से अधिक पहाड़ी गीत लिखकर इतिहास बना चुके 75 वर्षीय लायक राम रफीक का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रविवार सुबह उन्होंने ठियोग के नंगलदेवी गांव स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन


ऐसा कोई गायक नहीं होगा, जिसने पारंपरिक गीतों के पीछे छिपे इतिहास के जन्मदाता लायक राम रफीक के गानों को न गाया हो। वर्ष 1944 में जन्मे रफीक एक जमाने में रेडियो पर अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं।
विज्ञापन


किताबों को पढ़ने और घंटों लाइब्रेरी में समय बिताने की आदत ने लायक राम रफीक को गीतकार बनने के लिए प्रेरित किया। ठियोग के खगादल क्षेत्र के रफीक के आसपास के क्षेत्र के ही दर्जनों गायक प्रदेश को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने अपनी प्रतिभा का जलवा प्रदेश के साथ अन्य राज्यों में भी बिखेरा। फूंकणे दै पौलिये जीउ मेरा औरा टालै रैके रिये मानतौ एहीं आगैये न जाले जैसी नाटियों से समा बांधने वाले रफीक की लेखनी को हमेशा याद किया जाएगा।


लोक गायक किशन वर्मा, कुलदीप शर्मा, सुरेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, महेंद्र राठौर, गीतकार हरि सिंह वर्मा, देवरीघाट पंचायत प्रधान सुरेश वर्मा, उपप्रधान प्रदीप खाची, जिप सदस्य इंदु वर्मा, विधायक राकेश सिंघा ने रफीक के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed