{"_id":"d06ddcaabb114c89aeae4835ae64b4d8","slug":"744-candidates-appeared-for-the-typing-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 पदों के लिए 744 ने दिया टाइप टेस्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43 पदों के लिए 744 ने दिया टाइप टेस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 03 Aug 2014 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में क्लर्क भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का रविवार को टाइप टेस्ट लिया गया। 43 पदों के लिए एचपीयू में चार केंद्रों में 744 अभ्यर्थियों ने यह टेस्ट दिया।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के कुल सचिव प्रो. मोहन झारटा, प्रति कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान, परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल और प्रशासनिक अधिकारी सुबह दस से दोपहर बाद चार बजे तक टेस्ट के दौरान एचपीयू में मौजूद रहे।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए यूआईआईटी लैब, इक्डोल लैब, कंप्यूटर सेंटर और अकादमिक स्टाफ कॉलेज में केंद्र बनाए गए। कंप्यूटर पर लिए गए इस टेस्ट के लिए हर केंद्र पर 10-10 कर्मचारी तैनात किए गए।
विज्ञापन
इनमें एक टेस्ट सुपरवाइजर, एक पीएस, पीए स्तर के कर्मचारी को टाइम कीपर, दो क्लर्क, एक प्रोग्रामर, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी की ड्यूटी लगाई गई। कुल सचिव प्रो. झारटा ने कहा कि किसी भी केंद्र से गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है।