{"_id":"606c88e70fe147344f7b7775","slug":"73-snow-leopards-spotted-in-himachal-pradesh-revealed-for-the-first-time-in-survey-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में मिले 73 हिम तेंदुए, देश में पहली बार हुए सर्वे से खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में मिले 73 हिम तेंदुए, देश में पहली बार हुए सर्वे से खुलासा
Wed, 07 Apr 2021 10:33 AM IST
Krishan Singh
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
हिम तेंदुआ।
- फोटो : अमर उजाला
पर्यावरण और वन्य जीव प्रेमियों के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल प्रदेश में हिम तेंदुओं की संख्या 73 पाई गई है। देश भर में पहली बार हुए सर्वे से यह खुलासा हुआ है। इससे पहले वन्य जीव विभाग अपने स्तर पर अलग-अलग तरीकों से हिम तेंदुओं पर नजर रखता रहा है, जिसमें करीब तीन दर्जन हिम तेंदुए ही पाए गए थे। अब इनकी संख्या का सही पता सर्वे से चला है। प्रदेश में 2018 में वन्य जीव विभाग और मैसूर स्थित नेचर कंजर्वेशन फाउंडेशन (एनसीएफ) की ओर से शुरू किया सर्वे अभियान तीन साल में पूरा हुआ। देश में पहली बार नई तकनीक से प्रदेश के 26112 वर्ग किलोमीटर में हिम तेंदुओं की गिनती के लिए सर्वे हुआ है।
विज्ञापन
इससे पहले वन्य जीव विभाग ने स्पीति में कैमरों की मदद से हिम तेंदुओं पर नजर रखी थी। उस दौरान 35 हिम तेंदुए कैमरे में ट्रैप हुए थे। इस बार सर्वे में स्पीति के अलावा लाहौल, चंबा के पांगी और किन्नौर से भी हिम तेंदुओं की सही गणना का पता चला है। विशेषज्ञों की मानें तो इनकी इतनी ज्यादा संख्या होने से हिमालयन क्षेत्रों का संतुलन बेहतर होने में मदद मिलेगी। हिम तेंदुओं की गणना के लिए लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा जिले के 10 स्थानों पर ट्रैप कैमरे लगाए गए। इन सभी 10 स्थानों पर हिम तेंदुओं की गतिविधियां कैद हुई हैं। 187 बार कैमरों ने 44 अलग-अलग हिम तेंदुओं को कैद किया है। सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट में हिम तेंदुओं की तादाद 73 तक होने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि जिन इलाकों में आईबैक्स और ब्लू शीप की संख्या अधिक है, उन क्षेत्रों में हिम तेंदुओं की संख्या भी बढ़ी है। देश में पहली बार इतने बड़े इलाके में हिम तेंदुओं की गणना के लिए वैज्ञानिक रूप से भरोसेमंद तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इस तकनीक से पूरे हिमाचल में एक साथ हिम तेंदुओं की गणना हुई है। गणना के लिए टागइर की गणना में इस्तेमाल होने वाली तकनीक की मदद ली गई है। - अजय विजोर, समन्वयक, नेचर कंजर्वेशन फाउंडेशन
विज्ञापन
कहां कितने तेंदुए हुए कैमरों में कैद
सर्वे के मुताबिक भागा और भरमौर रेंज में एक-एक, चंद्रा में तीन, कुल्लू में दो, मयाड़ में दो, पिन में छह, बास्पा में तीन, ताबो में नौ, हंगरंग में आठ और शेष स्पीति में नौ हिम तेंदुए कैमरों में कैद हुए। इसके अलावा भी और हिम तेंदुओं का पता चला है। भागा में 30, भरमौर में 21, चंद्रा में 31, कुल्लू में 30, मयाड़ में 36, पिन में 25, बास्पा में 20, ताबो में 29, हंगरंग में 31 और शेष स्पीति में 31 कैमरे लगाए गए।