{"_id":"5ff307268ebc3e3c87152616","slug":"72-thousand-people-will-get-coronavirus-vaccine-in-himachal-dry-run-on-11-january-at-state-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 72 हजार लोगों को लगेगा कोरोना का टीका, 11 को होगा राज्य स्तरीय ड्राई रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 72 हजार लोगों को लगेगा कोरोना का टीका, 11 को होगा राज्य स्तरीय ड्राई रन
Mon, 04 Jan 2021 05:46 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 04 Jan 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
कोरोा वायरस वैक्सीन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में तीन जगह टीकाकरण के बाद अब स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण की राज्य स्तरीय तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। 11 जनवरी को ब्लॉक स्तर पर पहले से चिह्नित 700 स्थानों पर टीकाकरण के लिए ड्राई रन किया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मी लोगों को टीका लगाने और किसी विषम स्थिति के बनने पर कैसे कार्य करना है और मरीज को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करानी है, इसकी भी टेस्टिंग करेंगे। चूंकि, पहले ड्राई रन के दौरान शिमला के कसुम्पटी में जिस स्कूल को टीकाकरण के लिए चुना गया था, उसमें तीसरी मंजिल पर टीकाकरण को कमरा दिया गया।
विज्ञापन
जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह मामला उठाया था, क्योंकि अगर किसी मरीज को ड्रग से कोई परेशानी होती है तो उसे परिसर से एंबुलेंस तक ले जाना मुश्किल हो जाएगा। इस वजह अब राज्य स्तर पर ड्राई रन किया जा रहा है। एनएचएम हिमाचल प्रदेश के मिशन निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि पहले चरण में चयनित 72 हजार कोरोना वॉरियरों को लगाए जाने वाले कोविड वैक्सीन के लिए यह ड्राई रन किया जाएगा। इसके लिए हर ब्लॉक में स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। दूसरे चरण में जब टीकाकरण के लिए जितने लोग चिह्नित होंगे, उतने टीकाकरण स्थान चिह्नित कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन