फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   राजीव भवन मे कार्यक्रम, शिमला शहरी डीसीसी अध्यक्ष को सूचना तक नहीं

कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम से शहरी कमेटी का किनारा

Sat, 20 Apr 2019 10:24 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 20 Apr 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
राजीव भवन मे कार्यक्रम, शिमला शहरी डीसीसी अध्यक्ष को सूचना तक नहीं
कांग्रेस - फोटो : file photo

कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में बागी हरीश जनारथा की कांग्रेस में घर वापसी को लेकर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम की शिमला शहरी डीसीसी अध्यक्ष अरुण शर्मा को सूचना तक नहीं दी गई। लिहाजा शिमला शहरी डीसीसी के अधिकांश पदाधिकारी यहां ढूंढे नहीं मिल रहे थे। सूचना न मिलने से शिमला शहरी डीसीसी के पदाधिकारी कार्यक्रम से नदारद ही रहे। हरीश जनारथा ने कांग्रेेस के जिस उम्मीदवार हरभजन सिंह भज्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा था उन्होंने भी कार्यक्रम से दूरी ही बनाई रखी।

विज्ञापन


पूर्व उपमहापौर हरीश जनारथा ने बागी होकर कांग्रेस प्रत्याशी हरभजन सिंह भज्जी के खिलाफ शिमला से विस चुनाव लड़ा था। विस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेश भारद्वाज जीत गए थे। लेकिन पार्टी से बगावत करने पर जनारथा को कांग्रेस ने निष्कासित कर दिया था। करीब डेढ़ साल बाद हरीश जनारथा को पार्टी में वापस लिया है। इसके बाद जनारथा ने प्रदेशाध्यक्ष का आभार जताने के लिए राजीव भवन में कार्यक्रम रखा था। हरीश जनारथा के साथ उनके सैकड़ों समर्थक राजीव भवन में प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल महिला कांग्रेेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, दो पूर्व महापौर सोहन लाल और जैनी प्रेम, प्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहे। इन सबकी मौजूदगी के बीच शिमला शहरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण शर्मा, शिमला से हारे कांग्रेस प्रत्याशी हरभजन सिंह भज्जी सहित जिले के अधिकांश पदाधिकारी नदारद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं थी कार्यक्रम की जानकारी : शर्मा
शिमला शहरी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि उनको कार्यक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। कुछ पदाधिकारियों नेकार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद बताया कि उनको नहीं पता था कि शिमला शहरी डीसीसी को इसकी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed