{"_id":"5cba067dbdec224e4c204c52","slug":"71555695229-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पेयजल सैंपल फेल होने पर कंपनी से सरकार ने तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पेयजल सैंपल फेल होने पर कंपनी से सरकार ने तलब की रिपोर्ट
Sat, 20 Apr 2019 10:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में कई दिनों से पेयजल सैंपल फेल होने के मामले में सरकार ने पेयजल कंपनी से रिपोर्ट तलब की है। कंपनी से पूछा है कि आखिर आजकल पानी के सैंपल क्यों फेल हो रहे हैं? मुख्य सचिव ने सैंपल फेल होने के मामले में कंपनी को रिपोर्ट देने और शहरवासियों को शुद्ध पेयजल मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं। उधर, कंपनी की ओर से वीरवार को ही इसका जवाब सरकार को भेज दिया है।
विज्ञापन
कंपनी का कहना है कि ताजा रिपोर्ट में मिडिल बाजार स्थित सार्वजनिक नलके के पानी का सैंपल फेल हुआ था, लेकिन बाद में जब दोबारा सैंपल लिया गया तो यह जांच में सही आया है। इसके अलावा बाकी जिन टैंकों की रिपोर्ट फेल होने की बात कही जा रही है, उनकी रिपोर्ट संदेहास्पद आई है। कंपनी ने एहतियात के तौर पर इनके भी दोबारा सैंपल भरे थे जो सही पाए गए हैं। उधर मुख्य सचिव ने सैंपल रिपोर्ट को लेकर चल रहे विवाद पर आईजीएमसी के साथ जल्द बैठक करने को कहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शहर में न्यू शिमला, जाखू, ढली, तवी और कसुम्पटी समेत कई टैंकों के सैंपल फेल होने के मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि कंपनी का कहना है कि आईजीएमसी की टीम सही रिपोर्ट नहीं दे रही जिससे परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन
नए सैंपल ठीक, लोग घबराएं नहीं : गिल
पेयजल कंपनी के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र गिल ने कहा कि नए सैंपल ठीक आए हैं। ऐसे में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। कहा कि जिन टैंकों के सैंपल फेल हो रहे हैं, उनकी सफाई कर दी है। कंपनी ने फैसला लिया है कि शेड्यूल से पहले ही सभी टैंकों की सफाई करवाई जाए। इसके अलावा क्लोरीनेशन का समय भी बढ़ाया जा रहा है ताकि स्वच्छ पानी लोगों तक पहुंच सके।
लीकेज और पुरानी भूमिगत लाइनों के चलते भी कई जगहों पर सैंपल खराब आए हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए ठीक किया जा रहा है। कहा कि जिन टैंकों या सार्वजनिक नलकों के सैंपल सही नहीं आए हैं, वहां दोबारा सैंपल लिए जा रहे हैं। लोग पानी संबंधी अन्य शिकायतें कंपनी की वेबसाइट पर भी दर्ज करवा सकते हैं। इनका तुरंत समाधान होगा।
अब आईजीएमसी के साथ होगी बैठक
कंपनी सैंपल फेल होने के मामले में अब आईजीएमसी प्रशासन के साथ बैठक करने जा रही है। कंपनी का कहना है कि आईजीएमसी की टीम सही रिपोर्ट नहीं दे रही। इसके कई मामले भी सामने आ चुके हैं। आईजीएमसी ने सैंपल मिडल बाजार के नल से भरा था लेकिन इसे रिज का सैंपल बताकर फेल करार दे दिया।