{"_id":"5b6c7b2b4f1c1b9c3e8b5e7e","slug":"71533836075-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफनती खड्ड में गिरी कार, दो युवक बहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफनती खड्ड में गिरी कार, दो युवक बहे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरी
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर के झाकड़ी थाने के तहत 15/20 क्षेत्र के गानवीं में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वीरवार शाम करीब साढ़े छह बजे गानवीं बस स्टैंड के पुल के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर उफनते खड्ड में जा गिरी। पुलिस के मुताबिक कार में ड्राइवर समेत दो लोग सवार थे। इनकी पहचान गिरिराज (28) पुत्र कर्म सिंह गांव फांचा 15/20 और दूसरे युवक की पहचान मुकेश पुत्र विद्या सिंह (26) निवासी गांव नंतती 15/20 क्षेत्र के रूप में हुई है। लोगों के अनुसार कार नंबर एचपी 92-0356 अनियंत्रित होकर सीधे खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कार में सवार एक युवक खड्ड के तेज बहाव में बह गया और दूसरे का पानी में फंसी उल्टी कार में होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बरसात की वजह से खड्ड में पानी काफी ज्यादा होने की वजह से पानी में फंसी उल्टी कार को निकालने में कोई भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।
विज्ञापन
सहायता ले लिए ज्यूरी और झाकड़ी पुलिस और ज्यूरी से 43 वीं बटालियन की टीमें रेस्क्यू के लिए रवाना हो गई हैं। बारिश और खड्ड में पानी के तेज बहाव और अंधेरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानियां आ रही हैं। मौके पर झाकड़ी एयर ज्यूरी से पुलिस और स्थानीय लोग भी गाड़ी को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। डीएसपी रामपुर भी मौके को रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि गाड़ी में कितने लोग सवार थे यह मामले की पूरी छानबीन के बाद ही पता चल पाएगा। अभी तक दो लोगों के गाड़ी में होने की ही सूचना है।
विज्ञापन