{"_id":"6a9807fe76f6cf3bb608c024","slug":"five-more-accused-arrested-in-theog-violent-clash-case-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-168699-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग में खूनी झड़प मामले में पांच और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग में खूनी झड़प मामले में पांच और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
घटनाक्रम से जुड़े तीन मामलों में कुल 21 आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में
. 15 और 16 अगस्त को दो गुटों में हुई थीं खूनी झड़पें
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पुलिस ने ठियोग में 15 और 16 अगस्त को दो गुटों में हुईं खूनी झड़पों में कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन नई गिरफ्तारियों के साथ घटनाक्रम से जुड़े तीन मामलों में कुल 21 आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस थाना ठियोग में 16 अगस्त को दर्ज प्राथमिकी में राज कुमार उर्फ आशू कांगड़िया, रजत झाल्टा और रितिक शर्मा को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पहले ही विक्रांत शर्मा, किंशुक शर्मा, वंश शर्मा और भवानी वर्मा उर्फ सन्नी छिब्बर को गिरफ्तार कर चुकी थी। इस प्राथमिकी में अब कुल सात आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। गिरफ्तार आरोपी ठियोग निवासी 32 वर्षीय राज कुमार उर्फ आशू कांगड़िया का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ 2018 से 2026 के बीच विभिन्न थानों में 12 प्राथमिकी दर्ज हैं। इन मामलों में मारपीट, रास्ता रोकने, आपराधिक धमकी, धोखाधड़ी और हथियार संबंधी अपराधों के आरोप शामिल हैं। वहीं, 17 अगस्त को दर्ज प्राथमिकी में आशीष उर्फ आशू और वरुण चंदेल को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पहले नौ आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे, जिससे कुल गिरफ्तारियों की संख्या 11 हो गई है। दोनों आरोपियों को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ठियोग के समक्ष पेश किया जाएगा। शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच निष्पक्ष और तथ्यपरक तरीके से जारी है और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।