फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   फायर टेंडर को लोअर बाजार में लग गए 12 मिनट

फायर टेंडर को लोअर बाजार में लग गए 12 मिनट

Mon, 11 Sep 2017 11:35 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
फायर टेंडर को लोअर बाजार में लग गए 12 मिनट
शिमला। आग लगने एवं आपदा के लिहाज से सबसे संवेदनशील लोअर बाजार में न्यायालय के आदेशाें पर की गई मॉक ड्रिल में अड़चनें दूर नहीं हुई हैं। सोमवार को अग्निशमन विभाग के माल रोड फायर स्टेशन की वाटर टेंडर को एक छोर से दूसरे कोने तक पहुंचाने में फिर से बारह मिनट का समय लग गया। सीटीओ से 12:35 पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी डीसी शर्मा और राम गोपाल ने नगर निगम को बिना सूचित किए मॉकड्रिल शुरू की। बाजार से चार ऐसे प्वाइंट थे, जिसमें वाटर टेंडर को धीमी स्पीड में निकालना पड़ा।
विज्ञापन

12:47 मिनट पर अग्निशमन विभाग का यह वाटर टेंडर शेरे पंजाब पहुंच पाया। हालांकि इस बार पहले की अपेक्षा समय कम लगा। मगर अग्निशमन विभाग बारह मिनट से टाइमिंग कम नहीं कर पा रहा है। अग्निशमन विभाग ने पुलिस को भी सीटीओ से मॉक ड्रिल शुरू करने पर सूचना दी। बाजार में वाटर टेंडर को आगे निकालने के लिए अग्निशमन कर्मियों को चार प्वाइंट पर नीचे उतरना पड़ा और दुकानों के बाहर लगे होर्डिंग्स को हटवाना पड़ा। फायर स्टेशन आफिसर डीसी शर्मा ने माना कि अभी भी बारह मिनट का समय लग रहा है। सीटीओ से शेरे पंजाब तक वाटर टेंडर पहुंचाने में सात मिनट तक का ही समय लगना चाहिए।
विज्ञापन

....
न्यायालय में दी जाती है रिपोर्ट
मॉकड्रिल में पेश आने वाली मुश्किलों की रिपोर्ट फायर डिविजन आफिस, मुख्य अग्निशमन अधिकारी के माध्यम से ही न्यायालय में दी जाती है। अड़चनों को दूर करने को नगर निगम आयुक्त को भी रूटीन में रिपोर्ट भेजी जाती है। बावजूद मुश्किल दूर नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन प्वाइंट पर रुक जाता है वाटर टेंडर
अग्निशमन विभाग के वाटर टेंडर के साथ होने वाली मॉक ड्रिल में सब्जी मंडी बाइफरकेशन के समीप बनी दुकानों का सामान और वहां होने वाली भीड़ के कारण मुश्किल पेश आती है, सब्जी मंडी के ठीक ऊपर कपड़ों की दुकानों की लाइन के समीप एक बिजली का खंबा बीच में होेने तहबाजारियों की दुकाने लगी होने से गाड़ी निकालना मुश्किल होता है। वहीं शेरे पंजाब के पास सड़क तंग होने और बिजली का खंबा और तहबाजारी होने से हर बार टेंडर निकालना मुश्किल होता है। वहीं लोअर बाजार की टलन के पास बाहर सड़क पर सजी तहबाजारियों की दुकानें होने से भी बड़ा वाहन नहीं निकल पाता है।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed