{"_id":"5f53a30a8ebc3e615d4518c6","slug":"70-seater-aircraft-flight-fro-delhi-chandigarh-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दिल्ली-चंडीगढ़-कुल्लू के बीच होगी 70 सीटर उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दिल्ली-चंडीगढ़-कुल्लू के बीच होगी 70 सीटर उड़ान
Sat, 05 Sep 2020 08:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 05 Sep 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से भुंतर के बीच चल रही एयर इंडिया की उड़ान में बड़ा बदलाव किया गया है। अब यह उड़ान दिल्ली से वाया चंडीगढ़ होकर कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट में उतरेगी। अब सप्ताह में चार दिन उड़ान होगी। अभी तक दिल्ली से भुंतर के लिए तीन दिन उड़ान होती थी। यह 70 सीटर विमान है। सात सितंबर से नई व्यवस्था आरंभ होगी।
विज्ञापन
भुंतर एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नए शेड्यूल के तहत उड़ानें हर सप्ताह सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होंगी। चंडीगढ़ से सुबह 10 बजे उड़ान रवाना होगी और 11 बजे कुल्लू पहुंचेगी। आधा घंटे के विश्राम के बाद कुल्लू से 11:30 बजे रवाना होगी और 12:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। उड़ान की इस नई व्यवस्था से पर्यटकों के साथ आम सवारियों को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
सवारियों के एयरपोर्ट आने पर कोरोना को लेकर सरकार व स्वास्थ्य विभाग के जारी आदेशों के साथ आना होगा। उधर, जिलावासियों ने हवाई सेवा के इस नए शेड्यूल की सराहना की है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि इस उड़ान से अब दिल्ली के साथ चंडीगढ़ की सवारियों भी सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन