फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   70 roads blocked in himachal due a heavy rainfall

भारी बारिश से 70 सड़कें बंद, नदियां उफान पर

Mon, 04 Jul 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 04 Jul 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
70 roads blocked in himachal due a heavy rainfall
चंबा की कुगति पंचायत में बारिश से हुआ नुकसान। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कई क्षेत्रों में दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से रविवार को करीब 70 सड़कों पर यातायात ठप हो गया है। इनमें अधिकतर सड़कें गांव को जोड़ने वाली हैं। कई क्षेत्रों में एचआरटीसी बसें आधे रास्ते से लौट रही हैं। शिमला जिले में डेढ़ दर्जन, धर्मशाला में सात, सोलन में तीन और अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में संपर्क सड़कों पर यातायात बाधित हुआ है। यातायात बहाली के लिए हर डिविजन में दो से तीन जेसीबी और डोजर भेजे गए हैं।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। प्रदेश में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कई घरों में दरारें आई हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग का दावा है कि सड़कों की बहाली का काम तेजी से चल रहा है। सोमवार तक लिंक रोड यातायात के लिए बहाल हो जाएंगे। उधर, मौसम केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में सोमवार को भी भारी बारिश की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

राह में ही फंसे रहे यात्री

70 roads blocked in himachal due a heavy rainfall

हमीरपुर : जिले में पिछली रात से बारिश होने से लोगों ने गर्मी से राहत ली है। दोपहर 12 बजे तक जिले में बारिश जारी रही। बाद में मौसम साफ हो गया। हालांकि, वर्षा के चलते जिले भर में कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। सड़कों की हालत खराब हो गई है। निकासी नालियां अवरुद्ध होने से पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे सड़कों पर गाद और मिट्टी जमा हो गई है। इससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है।

चंबा : समूचे जिले में रविवार तड़के शुरू हुई बारिश दोपहर बाद तक जारी रही। भरमौर और चुराह की तरफ जाने वाले यात्री चंबा में ही फंसे रहे। इन दोनों मार्गों पर भूस्खलन के खतरे को देखते हुए यात्रियों ने सफर नहीं किया। दोनों ही मार्गों पर रुक-रुक कर पत्थर गिरते रहे। लोनिवि की लेबर को चौबीस घंटे अलर्ट पर रखा गया है।

कुल्लू : जिले में हल्की बारिश हुई है। यहां ब्यास और पार्वती नदी का जलस्तर उफान पर हैं। कुल्लू के आनी और किन्नौर जिले में शनिवार रात को बारिश होने से क्षेत्र के लोगों ने गर्मी से राहत पाई है।

सिरमौर : जिले में दोपहर तक जमकर बारिश होती रही। बारिश की वजह से जिले में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर मकानों में दरारें आने की सूचना है। कुछ स्थानों पर सड़कें बंद हो गईं। कई सड़कें दलदल में तबदील होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बिलासपुर : जिले में रात भर हल्की बारिश होती रही। यहां बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कांगड़ा जिले में रविवार को भारी बारिश हुई। ज्वाली क्षेत्र में भारी बारिश से दुकानों और घरों में पानी घुस आया। इससे सामान को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed