सोलर प्रोजेक्ट लगाओ, 70 फीसदी सब्सिडी पाओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में घरेलू इस्तेमाल के लिए सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाने वालों को केंद्र सरकार से 70 फीसदी सब्सिडी मिलेगी। सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाने के लिए 28 कंपनियों ने आवेदन किया है। बुधवार को हिम ऊर्जा निदेशालय में टेक्निकल बिड हुई। अब फाइनेंशियल बिड होगी।
इसमें चयन के बाद कंपनियां हिमाचल में सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाने में मदद करेंगी। बिजली उत्पादन के लिए प्रोजेक्ट लगाने वालों को मिलने वाली सब्सिडी अभी तय नहीं हुई है। लोग एक किलोवाट से लेकर 500 किलोवाट के सोलर पावर प्रोजेक्ट लगा सकते हैं।
एक किलोवाट से लेकर 500 किलोवाट तक का प्रोजेक्ट
पिछले दिनों ही हिमाचल सरकार ने सोलर पावर पॉलिसी 2016 को अधिसूचित किया है। पॉलिसी के तहत घरों पर एक किलोवाट से लेकर पांच किलोवाट तक के सोलर पैनल लगाने की अनुमति दी गई है। सरप्लस बिजली को पांच रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से राज्य बिजली बोर्ड खरीदेगा।
बिजली बेचने वालों की घर की छत को ग्रिड से जोड़ा जाएगा। टैरिफ रेट स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने तय किए हैं। सोलर पावर पॉलिसी 2016 मार्च से 2022 तक मान्य होगी। हिम ऊर्जा ने अपने स्तर पर प्रोजेक्ट लगाने की औपचारिकताओं को पूरा कर लिया है। अब बिजली बोर्ड को अपने स्तर पर काम करना है।