{"_id":"5992205532e49252e00ad111d731f2cc","slug":"7-ias-and-4-has-transfered-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 26 Aug 2014 07:59 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल सरकार ने 7 आईएएस और 4 एचएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आईएएस मनीष गर्ग को गृह सचिव बनाया गया है। परिवहन निदेशक रितेश चौहान को उपायुक्त सिरमौर बनाया गया है।
विज्ञापन
निदेशक पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास जेसी चौहान को आबकारी एवं कराधान आयुक्त के पद पर नियुक्ति दी गई है। डा. आरएन बत्ता को परिवहन विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। उनके पास एमडी एचआरटीसी का कार्यभार भी रहेगा।
विज्ञापन
विशेष सचिव ऊर्जा आर सेलवम को निदेशक पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास तैनात किया है। हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा के विशेष सचिव जेआर कटवाल को विशेष सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन लगाया है।
विज्ञापन
सिरमौर के उपायुक्त विकास लाबरू को पिछड़ा वर्ग निगम का प्रबंध निदेशक लगाया है। एचएएस अधिकारियों में विशेष सचिव पर्यावरण, विज्ञान एवं तकनीक आरके प्रुर्थी को उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त निदेशक के तौर पर तैनात किया है।
अतिरिक्त सचिव गृह डीसी राणा को अतिरिक्त सचिव शिक्षा का जिम्मा दिया है। वह निदेशक संपदा का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। अतिरिक्त सचिव वन एवं उद्योग एलआर नेगी संयुक्त सचिव पर्यावरण, विज्ञान, तकनीक लगाया गया है। अतिरिक्त निदेशक उच्च शिक्षा अश्वनी रमेश को अतिरिक्त पंजीयक सहकारी सभाएं लगाया है।