फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   7 dies in road accidents in himachal.

अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत

Sun, 11 Oct 2015 10:10 AM IST
Updated Sun, 11 Oct 2015 10:10 AM IST
विज्ञापन
7 dies in road accidents in himachal.

जनजातीय जिला किन्नौर के निचार खंड के तहत एनएच-5 एडिट फोर के साथ लगते रामनी झूले के पास मंदिर के पास एक कार सतलुज नदी में गिर गई। कार अचानक अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ। हादसे में एक युवती की मौत हो गई। जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। निचार खंड के रामनी झूले के पास एक आल्टो कार नंबर एचपी 25 ए 4257 सड़क से करीब 70 फीट नीचे सतलुज में जा गिरी।

विज्ञापन


इस हादसे सांगला निवासी युवती (19) इंद्रकला पुत्री विशेषर नेगी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा दो अन्य रेखा नेगी और विद्यारतन नेगी गंभीर रूप से घायल हो गए। ये तीनों रामपुर सराहन से सांगला की ओर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही भावानगर पुलिस का दल थाना प्रभारी प्रकाश नेगी की अगुवाई में घटनास्थल पर पहुंचा।
विज्ञापन


पुलिस ने शव व घायलों को बाहर निकाला। डीएसपी किन्नौर बीडी भाटिया ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारण युवती की मौत और दो लोग गंभीर घायल हैं। घायलों का उपचार रामपुर खनेरी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डंपर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

7 dies in road accidents in himachal.

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना कुमारसैन के तहत कचीनघाटी के पास खाचीनाला में शनिवार सुबह करीब चार बजे एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि डंपर का चालक घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिवार-कचीनघाटी मार्ग पर शनिवार सुबह एक डंपर नंबर एचपी 06 ए 3099 सड़क से करीब 30 मीटर नीचे जा गिरा। इस हादसे में जोगिंद्र पाल पुत्र सर्वण दास वार्ड नंबर 7 निरमंड कुल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा डंपर चालक नेपाली मूल राजकुमार घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद कुमारसैन थाने से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि हादसा होने के बाद चालक मौके से फरार हो गया था। इसके बाद जब पुलिस ने उससे संपर्क किया तो चालक अपनी लोकेशन कभी कहीं तो कभी कहीं बता रहा था।

इसके बाद चालक स्वयं ही पुलिस के पास पहुंच गया। डीएसपी रामपुर सोमदत्त ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

7 dies in road accidents in himachal.

नालागढ़ (सोलन)। राष्ट्रीय मार्ग 21ए पर पीजी कॉलेज के पास एक वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार कामगार की मौत हो गई। मृतक युवक विकास शर्मा (27) ऊना जिला के बंगाणा क्षेत्र के अमरेहड़ा गांव का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह 11 बजे की है। विकास शर्मा मानपुरा क्षेत्र में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। शुक्रवार साढ़े आठ बजे से सुबह 9 बजे तक उसकी ड्यूटी थी।

ड्यूटी पूरी करने के बाद वह वापस नालागढ़ की ओर रहा था कि पीजी कॉलेज के ठीक सामने एक वाहन की चपेट में आ गया। वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मौके से भाग गया। इस दौरान एक निजी वाहन चालक ने विकास को अपने गाड़ी से नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी खजाना राम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने धारा 279, 304 ए व 187 के तहत के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

तीन हादसों में चार की मौत, छह घायल

7 dies in road accidents in himachal.

आनी (कुल्लू)। आनी खंड की दुर्गम पंचायत करशेईगाड में शनिवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे राणाबाग-बाडू सडक पर कुआटन के पास एक ट्रैक्टर पलट गया। इसमें ट्रैक्टर में सवार पांच लोगों में से दो बालकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नागरिक चिकित्सालय आनी में उपचार के लिए भर्ती किया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना आनी से दल थाना प्रभारी संतोष ठाकुर की अगुवाई में मौके पर पहुंचा और मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस उपाधीक्षक आनी सुरेश चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शनिवार को राणाबाग-बाडू सडक पर ट्रैक्टर बाडू से राणाबाग की तरफ आ रहा था।

इस दौरान चालक का संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर सड़क से बाहर होकर लगभग 600 फीट नीचे गिर गया। ऐसे में दो बालकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की शिनाख्त चंद्रदेव (15) पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी गांव बाडू तथा पम्मी ठाकुर (14) पुत्र निका राम निवासी बाडू के रूप में हुई है।

जबकि घायलों में हवा सिंह चालक एवं ट्रैक्टर मालिक निवासी बाडू, कृष्ण कुमार पुत्र गोविंद सिंह निवासी बाडू तथा नरेश कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी बाडू शामिल हैं। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों को सौंप दिया है। आनी प्रशासन की ओर से एसडीएम डॉ. सीएल चौहान ने मृतकों के आश्रितों को 15-15 हजार रुपये और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।

उधर, युवकों की इस आकस्मिक मौत से बाडू गांव में शोक की लहर छा गई। आनी के विधायक खूबराम आनंद, पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर, करशेईगाड के प्रधान फौजी लाल और पूर्व प्रधान कालीदास ने इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed