फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   687 crores budget for agriculture development in himachal

कृषि विकास के लिए 687 करोड़ का प्रावधानः रामलाल मारकंडा

Tue, 24 Apr 2018 08:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Tue, 24 Apr 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
687 crores budget for agriculture development in himachal

कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि कृषि से संबंधित तकनीकों को अपनाते हुए इस पर अनुसंधान करना चाहिए। उन्होंने वैज्ञानिकों से कहा कि कृषि प्रसार सेवाओं को व्यवहारिक रूप से धरातल पर उतारने की जरूरत है। 

विज्ञापन


इसमें प्रदेश सरकार उन्हें हर संभव सहायता एवं सहयोग देगी।  ये बात उन्होंने कृषि विवि पालमपुर में किसानों की आय दुगनी करने पर चली दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ मौके पर कही।
विज्ञापन


मारकंडा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कृषि विकास के लिए 687 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है ताकि कृषि गतिविधियों के साथ किसानों की आय में वृद्धि हो सके। कृषि, बागवानी और पशुपालन किसानों की आय में बढ़ोतरी के मुख्य स्रोत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

78 करोड़ रुपये की परियोजनाएं केंद्र को भेजी

687 crores budget for agriculture development in himachal

सरकार ने इन विभागों के बजट में वृद्धि करके इनके सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि 178 करोड़ रुपये की कृषि परियोजनाएं केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए प्रेषित की गई हैं। 

इनकी स्वीकृति शीघ्र ही प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने खेतों में अत्यधिक कीटनाशकों के प्रयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए वैज्ञानिकों से जैविक खेती को प्रोत्साहित करने पर बल दिया।

कृषि आधारित मॉडल पर काम कर किसानों की आय होगी दोगुनी

687 crores budget for agriculture development in himachal

साल-2022 तक देश के किसानों की आय दुगनी करने के लिए कृषि विवि में मंथन शुरू हो गया है। दो दिन तक देश भर के वैज्ञानिक कृषि तकनीकों पर चर्चा करने में जुट गए हैं। सम्मेलन में शून्य लागत प्राकृतिक खेती पर भी बल दिया।

इस तकनीक से खेती में खर्च घटेगा और आय बढ़ेगी। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा ने कृषि और बागवानी के वैज्ञानिकों से अनुसंधान में तीव्रता और योजनाओं को किसानों तक ले जाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कृषि को बढ़ावा देने के लिए कृषि उपकरणों को खरीदने की प्रक्रिया को सरल करके टपक सिंचाई और सोलर फेंसिंग के लिए बजट मुहैया किया गया है।

कृषि विवि पालमपुर के कुलपति प्रो अशोक सरियाल ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने को विवि में कृषि आधारित मॉडल तैयार किए हैं। इन मॉडलों पर काम कर किसानों की आय दोगुनी करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना साकार किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने विवि के कृषि वैज्ञानिकों को इस पर तेजी से काम करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed