{"_id":"629f3e6c9c721b1734529726","slug":"66-posts-of-superintendent-grade-one-created-in-government-degree-colleges-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Govt Jobs: हिमाचल के सरकारी डिग्री कॉलेजों में अधीक्षक ग्रेड वन के 66 पद सृजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Govt Jobs: हिमाचल के सरकारी डिग्री कॉलेजों में अधीक्षक ग्रेड वन के 66 पद सृजित
Tue, 07 Jun 2022 05:36 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Jun 2022 05:36 PM IST
सार
शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में इन 66 डिग्री कॉलेजों में वरिष्ठ सहायकों के 66 पद अब खत्म कर दिए गए हैं। साथ ही अधीक्षक ग्रेड वन के पद सृजित करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के 66 डिग्री कॉलेजों में वरिष्ठ सहायकों के पद समाप्त कर अधीक्षक ग्रेड वन के पद सृजित करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। ऐसे कॉलेजों को अधीक्षक ग्रेड-वन के पद दिए गए हैं जहां कला, विज्ञान और कॉमर्स संकाय की कक्षाएं चल रही हैं। प्रधान सचिव शिक्षा की ओर से इस संदर्भ में मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में इन 66 डिग्री कॉलेजों में वरिष्ठ सहायकों के 66 पद अब खत्म कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के 292 स्कूलों में लगे सोलर प्लांट
उधर, प्रदेश के 292 माध्यमिक विद्यालयों में 721 किलोवाट क्षमता के ऑफ ग्रिड सोलर पावर प्लांट हिम ऊर्जा की ओर से स्थापित कर दिए गए हैं। 32 स्कूलों में एक-एक किलोवाट क्षमता, 91 स्कूलों में दो-दो किलोवाट क्षमता और 169 माध्यमिक स्कूलों में तीन-तीन किलोवाट क्षमता के ऑफ ग्रिड सोलर प्लांट स्थापित किए गए हैं। हिम ऊर्जा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि इन कार्यों पर लगभग 11.23 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यह धनराशि राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान की ओर से दी गई।
विज्ञापन