फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   650 new buses in himachal.

15 दिन के भीतर चलेंगी कम किराए वाली 650 बसें

Wed, 29 Apr 2015 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Updated Wed, 29 Apr 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
650 new buses in himachal.

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि आने वाले 15 दिनों में प्रदेशभर में कम किराये की जेएनएनयूआरएम की नई 650 बसें चलाई जाएंगी। इससे लोगों को निगम की बसों में सफर करने पर कम किराया अदा करना होगा। प्रदेश के लोगों को बेहतर और सस्ती सेवा देने के प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। प्रदेश में ट्रांस्पोर्ट सेक्टर को ऊंचाईयों पर ले जाना उनका दायित्व है।

विज्ञापन


इसके अंतर्गत निगम की बसों में सुरक्षित व आरामदायक सफर मुहैया करवाने के साथ बसों में महिला सुरक्षा को भी प्राथमिक्ता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के बस अड्डों के आधुनिकीकरण और रखरखाव हेतु केंद्र सरकार से 70 करोड़ रुपये की धनराशी स्वीकृत की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगरोटा बगवां बस अड्डा के आधुनिकीकरण हेतु 9 करोड़ रुपये की धनराशी का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


इसका निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में निगम के स्किल सेक्टर के अंगर्तत खुलने वाले 3 संस्थानों में से एक नगरोटा बगवां, एक शिमला और एक संस्थान कुल्लू में स्थापित किया जाएगा। इन संस्थानों में चालकों, कंडक्टरों और मैकेनिकों को ट्रेंड करके भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि नगरोटा बगवां बस डिपो की 61 मील में स्थापित होने वाली वर्कशाप हेतु 4 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेएनएनयूआरएम योजना की बसें उन्होंने केंद्र की यूपीए सरकार से स्वृकृत करवाई थीं। उन्होंने कहा कि गत दिनों टांडा से मनाली चलाई गई साधारण किराए की एसी बस की तर्ज पर अब निगम द्वारा डल्हौज़ी से शिमला बाया टांडा मेडिकल कालेज का साधारण किराये वाली बस जबकि एक एसी बस रूट शीघ्र आरंभ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed