फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   647 passengers including 26 women left for Shrikhand Yatra

Shrikhand Yatra: श्रीखंड यात्रा के लिए पहले दिन 26 महिलाओं समेत 647 यात्री हुए रवाना

Mon, 11 Jul 2022 08:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Jul 2022 08:25 PM IST
सार

18,570 फीट की ऊंचाई पर स्थित महादेव के दर्शन के लिए पहले दिन 26 महिलाओं समेत 647 यात्रियों का पहला जत्था आनी के विधायक किशोरी लाल ने हरी झंडी दिखाकर बेस कैंप सिंहगाड़ से रवाना किया।

विज्ञापन
647 passengers including 26 women left for Shrikhand Yatra
श्रीखंड यात्रा रवाना हुए श्रद्घालु। - फोटो : संवाद

विस्तार

श्रीखंड यात्रा हर-हर महादेव के जयघोष के साथ सोमवार को शुरू हुई। 18,570 फीट की ऊंचाई पर स्थित महादेव के दर्शन के लिए पहले दिन 26 महिलाओं समेत 647 यात्रियों का पहला जत्था आनी के विधायक किशोरी लाल ने हरी झंडी दिखाकर बेस कैंप सिंहगाड़ से रवाना किया। 26 श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन, जबकि 621 ने ऑफलाइन पंजीकरण करवाया था। पंजीकरण और फिटनेस चेकअप के बाद ही श्रद्धालुओं को यात्रा पर जाने की अनुमति दी गई। पहले जत्थे में हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, दिल्ली समेत अन्य राज्याें के श्रद्धालु शामिल थ्रे।

विज्ञापन


निरमंड के एसडीएम मनमोहन सिंह ने बताया कि पहले दिन निकले श्रद्धालु दूसरे बेस कैंप थाचडू में रात्रि विश्राम कर सकेंगे, जो सिंहगाड़ से करीब 11 किलोमीटर ऊपर है। तेजी से चलने वाले श्रद्धालु तीसरे बेस कैंप कुनशा तक भी पहुंच सकते हैं। उल्लेखनीय है कि यात्रा के लिए 32 किलोमीटर की पैदल कठिन चढ़ाई चढ़ने में दो दिन लगते हैं। प्रशासन की देखरेख में हो रही 14 दिवसीय यात्रा को पांच बेस कैंप में बांटा गया है। सभी बेस कैंप में स्वास्थ्य और रेस्क्यू दलों को तैनात किया गया है। यात्रा के पहले दिन मौसम मिलाजुला रहा। बेस कैंप सिंहगाड़ में पंजीकरण प्रतिदिन शाम 5:00 बजे तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed