{"_id":"5d8f14648ebc3e016025fc38","slug":"64-crore-rupee-release-to-himachal-pradesh-from-ndrf-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल को एनडीआरएफ फंड से 64.49 करोड़ रुपये जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल को एनडीआरएफ फंड से 64.49 करोड़ रुपये जारी
Sat, 28 Sep 2019 01:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल डिजास्टर रिलीफ फंड (एनडीआरएफ) में हिमाचल को 64.49 करोड़ की राशि जारी कर दी गई है। प्रदेश में भारी बारिश से अभी तक प्रदेश में करीब साढ़े 1100 करोड़ का नुकसान हुआ है। प्रदेश की सड़कों, पुलों, निजी मकानों और स्थानी निकायों को 39.49 करोड़ की राशि दी है। लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, बिजली बोर्ड, बागवानी और कृषि विभाग को 25 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार को इस संबंध में सेंक्शन ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है। बिलासपुर को कुल 2.39 करोड़, चंबा 4 करोड़, हमीरपुर 2.25 करोड़, कांगड़ा 6 करोड़, किन्नौर 1.45 करोड़, कुल्लू 3 करोड़, लाहौल-स्पीति 1.45 करोड़, मंडी 4.75 करोड़, मंडी 4.75 करोड़, शिमला 6.50 करोड़, सिरमौर 3.40 करोड़, सोलन 2.15 करोड़ और ऊना 2.15 करोड़ की राशि दी गई है।
विज्ञापन
राज्य लोक निर्माण विभाग में पुलों और सड़कों की मरम्मत के लिए 10 करोड़, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विबा को पेयजल और सिंचाई योजनाओं की मरम्मत के लिए 9 करोड़, बिजली बोर्ड के लिए स्थानीय निकायों के जरिये 5 करोड़, बागवानी विभाग को 50 लाख और कृषि विभाग को फसलों के नुकसान की भरपाई को भी 50 लाख की राशि जारी हुई है। फंड जारी करने के साथ ही यह शर्त भी रखी गई है कि जिस मद के लिए धनराशि जारी की गई है, उसी पर यह राशि व्यय होगी।
विज्ञापन