{"_id":"5c8d2d96bdec221429018e67","slug":"61552756118-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरवासियों को अब 20 दिन में मिलेगा पानी का कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरवासियों को अब 20 दिन में मिलेगा पानी का कनेक्शन
Sun, 17 Mar 2019 12:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों को अब पानी का नया कनेक्शन लेने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पेयजल कंपनी 20 दिन के भीतर लोगों को यह सुविधा प्रदान कर देगी। इसके लिए कंपनी ने एजीएम स्तर के अधिकारी को ही नए कनेक्शन मंजूर करने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
इससे पहले नगर निगम आयुक्त से अंतिम मंजूरी लेनी पड़ती थी। लेकिन अब एजीएम ही अंतिम मंजूरी दे सकेंगे। शहर में मीटर रीडिंग पर बिल जारी होने के बाद से कंपनी के पास नए मीटर लगाने के लिए रोजाना ढेरों आवेदन पहुंच रहे हैं। भारी बिल से परेशान लोग अब अधिक कनेक्शन लगवाना चाहते हैं ताकि बिल कम किया जा सके। उपभोक्ता औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कंपनी में अपने आवेदन जमा करवाएं, कंपनी बीस दिन के भीतर कनेक्शन मुहैया करवाएगी।
विज्ञापन
कंपनी के एमडी धर्मेंद्र गिल ने कहा कि लोगों को कनेक्शन के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए आवेदनों की फाइलें जल्द निपटाने को कहा है। कहा कि शहर में अभी भी कई भवन मालिक एक मीटर पर कई किरायेदार रख रहे हैं। ऐसे लोगों के पानी बिल भी अब ज्यादा आ रहे हैं। यह लोग कंपनी से नया कनेक्शन लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन