फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   टैंक ओवरफ्लो, घरों-दुकानों में घुसा पानी, लोगों ने किया चक्काजाम

टैंक ओवरफ्लो, घरों-दुकानों में घुसा पानी, लोगों ने कर दिया चक्काजाम

Sat, 05 Jan 2019 12:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 05 Jan 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
टैंक ओवरफ्लो, घरों-दुकानों में घुसा पानी, लोगों ने किया चक्काजाम

संजौली में देररात नगर निगम के स्टोरेज टैंकों के ओवरफ्लो होने से कई दुकानों और घरों में पानी घुस गया। परेशान लोग निगम कार्यालय में शिकायत करते रहें लेकिन पानी बंद नहीं हुआ। इसके बाद गुस्साए लोगों ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे संजौली चौक पर चक्काजाम कर दिया। इससे यहां वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों की दुकानों और घरों में जहां पानी घुसा वहां इंजरघर वार्ड में पड़ता है।

विज्ञापन


पार्षद के न आने से लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। बाद में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर प्रभा राजीव मौके पर पहुंची तो जाकर लोग शांत हुए। लोगों का कहना था कि देर रात करीब दो बजे टैंक का पानी बाजार में अमर भवन की तीन दुकानों और घरों में घुस गया। लोगों ने निगम कार्यालय फोन किया लेकिन बात नहीं बनी। घंटों तक पानी दुकानों और बाजारों में भरता रहा। शुक्रवार सुबह लोग सड़क पर उतर आए। कहा कि तीसरी बार ऐसा हुआ है। पानी घुसने से दुकानों के भीतर का सामान खराब हो गया है, इसका मुआवजा दिया जाए। पानी से सीढ़ियां तक टूट गई हैं, लेकिन कोई शिकायत सुनने को तैयार नहीं।
विज्ञापन


एडीएम ने ली अधिकारियों की क्लास
सूचना मिलते ही एडीएम लॉ एंड ऑर्डर प्रभा राजीव मौके पर पहुंचीं और लोगों को शांत किया। बाद में पेयजल कंपनी के अधिकारियों को मौके पर तलब किया। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पानी बंद कर दिया था। लेकिन परियोजनाओं से पानी का फ्लो इतना ज्यादा था कि इसमें थोड़ा वक्त लग गया। एडीएम ने फटकार लगाते इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं आई पार्षद, लोग भड़के
स्थानीय लोग इंजनघर वार्ड की पार्षद आरती चौहान पर भी खूब भड़के। इन्होंने कहा कि पार्षद को सुबह दस बजे कॉल कर दी थी लेकिन दोपहर तक उनका कोई पता नहीं है। बाद में पार्षद मौके पर पहुंचीं। आरती ने कहा कि वह प्रचार में गई थीं, इसीलिए आने में वक्त लग गया। कहा कि प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलाया जाएगा। उधर संजौली पार्षद सत्या कौंडल भी शुक्रवार शाम आयुक्त से मिलीं और मुआवजे की मांग की। टैंक ओवरफ्लो होने से व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर नाइट शिफ्ट के कर्मचारी क्या कर रहे थे जब टैंक ओवरफ्लो करने लगे। आखिर समय पर सप्लाई बंद क्यों नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed