फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   टैंक ओवरफ्लो, फिर भी जनता को तीसरे दिन पानी

पेयजल टैंक ओवरफ्लो, फिर तीसरे दिन सप्लाई क्यों

Mon, 09 Jul 2018 11:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 09 Jul 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
टैंक ओवरफ्लो, फिर भी जनता को तीसरे दिन पानी

शहर के सभी स्टोरेज टैंक ओवरफ्लो होने के बावजूद शिमला के लोगों को रोज पानी नहीं मिल रहा। गाद आने के डर से नगर निगम तीसरे दिन सप्लाई दे रहा है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब पर्याप्त सप्लाई होने के बावजूद रोज पानी नहीं दिया जा रहा। रविवार को परियोजनाओं से कुल 41.21 एमएलडी पंपिंग की सूचना है।

विज्ञापन


शहर के सभी टैंक भरने के बाद शनिवार रात नौ बजे सभी परियोजनाओं से पंपिंग बंद कर दी गई। पिछले करीब 15 दिन से ऐसा चल रहा है, जब टैंक भरने पर पंपिंग रोकनी पड़ी हो।
विज्ञापन


परियोजनाओं में अब इतना पानी उपलब्ध है कि शहर के ज्यादातर वार्डों में रोज पानी की सप्लाई दे सकते हैं लेकिन पेयजल संकट के बाद से नगर निगम प्रशासन इतना डरा हुआ है कि फिलहाल सप्लाई के शेड्यूल में बदलाव करना नहीं चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर को रोज पानी देने के लिए करीब 45 एमएलडी पानी की जरूरत होती है। इन दिनों पंपिंग भी 40 एमएलडी से अधिक की हो रही है। पिछले साल तक नगर निगम बरसात के मौसम में अक्सर सेंट्रल और संजौली जोन में रोज पानी की सप्लाई देता था लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया जा रहा।

निगम का तर्क है कि यदि भारी बारिश से गाद आई तो शेड्यूल गड़बड़ा सकता है। लेकिन सवाल उठता है कि जब तक सप्लाई सामान्य है तब तक जनता को रोज पानी क्यों नहीं दे रहे।

लीकेज जारी, बर्बाद हो रहा पानी
शहर में लीकेज में ही लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। कनलोग इलाके में सप्लाई देते ही कई इलाकों में पाइपों से पानी फूट रहा है। होटल मेरीना और टिंबर हाउस के पास लीकेज से सड़क पर पानी बह रहा है। शहर के बाकी हिस्सों में भी लीकेज बदस्तूर जारी है।


कहां से कितनी सप्लाई
परियोजना पानी (एमएलडी)
गुम्मा 18.20
गिरि 15.0
चूरट 3.09
चैड़ 2.21
कोटी बरांडी 2.71

अभी एक दिन छोड़कर नियमित सप्लाई दे रहे हैं। बरसात में गाद की भी समस्या रहती है। ऐसे में शेड्यूल गड़बड़ा न जाए, इसीलिए अभी फिलहाल शेड्यूल में बदलाव नहीं किया जाएगा। - धर्मेंद्र गिल, अधीक्षण अभियंता, ग्रेटर शिमला वाटर एंड सीवरेज सर्किल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed