फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शिमला ग्रामीण में उम्मीद से ज्यादा विकास : वीरभद्र

शिमला ग्रामीण में उम्मीद से ज्यादा विकास : वीरभद्र

Sat, 04 Nov 2017 11:23 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
शिमला ग्रामीण में उम्मीद से ज्यादा विकास : वीरभद्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की ओर से अकेले प्रचार में जुटे प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में अपने बेटे युवा प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में जन सभाएं कीं। मुख्यमंत्री ने जलोग और सुन्नी में जनसभा के दौरान कहा कि अब तक इस ग्रामीण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व में खुद कर हरा था और इस बार कांग्रेस ने इस क्षेत्र से प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह पर अपना भरोसा जताया है। मुख्यमंत्री ने सुन्नी में रोड शो किया और कांग्रेस के घोषणा पत्र से लोगों को अवगत करवाया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का क्षेत्र की जनता ने भारी संख्या में पहुंचकर स्वागत किया। शिमला ग्रामीण में पिछले पांच वर्षों में किए गए रिकॉर्ड विकास कार्यों के बारे में वीरभद्र सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण को भी प्रदेश के विकास में बराबर की हिस्सेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि मैं खुद इस क्षेत्र का विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रहा था इसलिए इस क्षेत्र को उम्मीद से कहीं ज्यादा ही विकास मिला है। शिमला ग्रामीण की जनता यह बात अच्छी तरह से समझती और जानती है कि यहां पर किए गए वादों को तो तय समय में पूरा किया गया है। साथ ही जो नहीं कहा गया था वह भी पूरा करके दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण की जनता को हर क्षेत्र में चाहे वो सड़क हो, बिजली हो, पानी हो, स्वास्थ्य हो या कोई भी नाम लीजिए शिमला ग्रामीण में उस क्षेत्र का विकास खुद दिख जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से पूरा विश्वास है कि विक्रमादित्य सिंह से पार्टी और क्षेत्र की जनता ने जो उम्मीद रखी है उससे कहीं बढ़कर वह काम करेंगे।


जनप्रिय नेता से सीखी राजनीति : विक्रमादित्य
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राजनीति में सेवा और ईमानदारी मैंने प्रदेश के सबसे कर्मठ और जनप्रिय नेता से सीखी है। माननीय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पूरे प्रदेश को हमेशा ही अपना परिवार मान कर हिमाचल की सेवा में दिन रात एक किया है। इस नाते मैं भी इस हिमाचल परिवार का ही एक सदस्य हूं, जिसने माननीय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की आदर्श राजनीति से हमेशा सीखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस बार शिमला ग्रामीण का प्रतिनिधित्व करने का जो अवसर मुझे दिया है उसमें मैं खरा उतरने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ूंगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed