{"_id":"63a196cbb9414a55983d0969","slug":"60-youths-of-spiti-are-learning-the-tricks-of-dealing-with-disaster-in-kaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lahul: काजा में आपदा से निपटने के गुर सीख रहे स्पीति के 60 युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lahul: काजा में आपदा से निपटने के गुर सीख रहे स्पीति के 60 युवा
Tue, 20 Dec 2022 07:00 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, काजा(लाहौल स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, काजा(लाहौल स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 20 Dec 2022 07:00 PM IST
सार
प्रशासन के अनुसार आपदा के समय युवाओं की सहायता लेकर बचाव कार्य को आसानी से सफल बनाया जा सकता है। पहली बार केंद्र काजा में युवाओं को इस तरह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
आपदा से निपटने के गुर सीख रहे स्पीति के 60 युवा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान के उप केंद्र जिस्पा और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में काजा में 14 दिवसीय आपदा मित्र अभियान के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एडीसी अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को प्रशिक्षण ले रहे स्पीति के युवाओं का हौसला बढ़ाया और स्वंय भी रिपलिंग की। इस शिविर में 60 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार आपदा के समय युवाओं की सहायता लेकर बचाव कार्य को आसानी से सफल बनाया जा सकता है। पहली बार केंद्र काजा में युवाओं को इस तरह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षण के बाद इन्हें आपदा मित्र कहा जाएगा। सामुदायिक स्वयंसेवी किसी भी आपात स्थिति के दौरान आपदा प्रबंधन के लिए सेवाएं देंगे और जानमाल को बचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। सेंटर के इंचार्ज मनमोहन नाजू ने कहा कि स्वयंसेवियों को आपदा से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा हैं। बचाव अभियान में इन युवाओं की सहायता से लोगों की जान बचाई जा सकती है। केंद्र की ओर से रविंद्र, पीयूष, भुवनेश्वर और टाशी प्रशिक्षण दे रहे हैं। लाहौल-स्पीति बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, चक्रवात और अन्य आपदाओं के लिहाज से उच्च संवेदनशील है।
विज्ञापन