फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   60 slums of migrants reduced to ashes at una

आग ने बरपाया कहर, प्रवासियों की 60 झुग्गियां जलकर राख

Wed, 21 Mar 2018 10:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना Updated Wed, 21 Mar 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
60 slums of migrants reduced to ashes at una

पुलिस थाना ऊना के तहत अपर बसाल में प्रवासी मजदूरों की 60 झुग्गियां जलकर राख हो गई। आग पीड़ित प्रवासी परिवारों का करीब तीन लाख का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने से खुलासा नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गर्मियों के मौसम की दस्तक के साथ ही आगजनी बढ़ने लगी है। आग इतनी बढ़ गई कि दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर पहुंचना पड़ा और कड़ी मशक्कत के बाद आग को शांत किया जा सका। 
विज्ञापन


सोमवार रात को करीब एक बजे अप्पर बसाल में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक ही आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कीमती सामान भी चढ़ गया आग की भेंट

60 slums of migrants reduced to ashes at una

मामले की सूचना अग्निशमन केंद्र ऊना को दी गई। अग्निशमन के दलबल ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से काबू पाया। तब तक प्रवासी मजदूरों की 60 झुग्गियां जलकर राख हो गई। आग पीड़ितों का रखा सारा कीमती सामान और अन्य सामान आग के भेंट चढ़ गया।

अग्निशमन के दलबल में अग्निशमन केंद्र ऊना के कार्यकारी अधिकारी कर्मचंद, फायरमैन चालक तरसेम लाल, प्रशामक प्रेम कुमार, अश्वनी कुमार, करतार सिंह, गुरमेल सिंह, चालक अजय कुमार शामिल थे। सभी प्रवासी बिहार के रहने वाले हैं जो खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। 

 

मंगलवार सुबह एसडीएम पृथीपाल सिंह व तहसीलदार ऊना ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ितों के बयान दर्ज कर लिए हैं। अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

 

अग्निशमन केंद्र ऊना के प्रभारी कर्मचंद ने कहा कि मामले की सूचना मिलते ही टीम को भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया। एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed