{"_id":"630cc27c1849e102eb016af1","slug":"60-more-applied-to-become-himachal-congress-candidate-on-the-third-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Congress: कांग्रेस प्रत्याशी बनने के लिए तीसरे दिन 60 और ने किए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Congress: कांग्रेस प्रत्याशी बनने के लिए तीसरे दिन 60 और ने किए आवेदन
Tue, 30 Aug 2022 12:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:00 AM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। 31 अगस्त और एक सितंबर को अधिक आवेदन होने के आसार हैं। प्रदेश कांग्रेस ने एक सितंबर को शाम 5:00 बजे तक ई मेल या सादे कागज के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
जगत सिंह नेगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस प्रत्याशी बनने के लिए सोमवार को तीसरे दिन 60 और दावेदारों ने आवेदन किए हैं। किन्नौर से जगत सिंह नेगी, शिमला से नरेश चौहान, हमीरपुर से कुलदीप पठानिया ने दावेदारी जताई है। तीन दिन के दौरान प्राप्त आवेदनों की कुल संख्या 162 हो गई है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। 31 अगस्त और एक सितंबर को अधिक आवेदन होने के आसार हैं। प्रदेश कांग्रेस ने एक सितंबर को शाम 5:00 बजे तक ई मेल या सादे कागज के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को शिमला शहरी से पूर्व विधायक आदर्श सूद, पूर्व डिप्टी मेयर हरीश जनारथा, चौपाल से पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट, कसुम्पटी से बलदेव ठाकुर, मनाली से नवीन तनवर और कोषनिधि आनंद, नाहन से जयदीप शर्मा ने आवेदन किया है। शिमला शहरी सीट के लिए मंगलवार को पूर्व पार्षद सुरेंद्र चौहान, एक सितंबर को प्रदेश कांग्रेस के महासचिव (प्रशासन) यशवंत छाजटा आवेदन करेंगे।
विज्ञापन