{"_id":"5d7100f88ebc3e93de1239f0","slug":"60-53-crore-released-by-the-center-to-provide-tap-connections-to-each-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर परिवार को नल कनेक्शन देने के लिए केंद्र ने जारी किए 60.53 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर परिवार को नल कनेक्शन देने के लिए केंद्र ने जारी किए 60.53 करोड़
Fri, 06 Sep 2019 10:16 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 06 Sep 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र में पीने के पानी के नल लगाने को आए बजट का दो फीसदी खर्च अब गुणवत्ता नियंत्रण पर करना होगा। केंद्र सरकार ने इस बारे में हिमाचल सरकार को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
इसी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के हर परिवार को नल कनेक्शन देने को 60.53 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह बजट इस वित्तीय वर्ष की पहली किश्त के रूप में जारी किया गया है।
विज्ञापन
यह बजट 90:10 के केंद्र और राज्य के शेयरिंग पैट्रन के अनुसार रिलीज हुआ है। इसी के साथ ही केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि प्रदेश इस बजट का पांच फीसदी तक का हिस्सा सहयोग गतिविधियों और दो प्रतिशत भाग जल गुणवत्ता गतिविधियों पर खर्च कर सकेगा।
विज्ञापन
यह बजट जल जीवन मिशन के तहत जारी किया गया है। भारत सरकार के अवर सचिव सुनील कुमार ने इस फंड को जारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस बारे में हिमाचल सरकार के वित्त, योजना, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य समेत तमाम संबंधित विभागों को भी जारी की गई है।