फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   6% DA hike for Himachal govt staff.

लाखों कर्मचारियों को मिल सकता है डीए का तोहफा

Sun, 24 Jan 2016 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 24 Jan 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
6% DA hike for Himachal govt staff.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार को हिमाचल प्रदेश के 46वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर लाखों कर्मचारियों को छह फीसदी महंगाई भत्ते का तोहफा दे सकते हैं। कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर में पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ये घोषणा कर सकते हैं। कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जुलाई 2015 से लेकर अब तक देय है।

विज्ञापन


राज्यस्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस का आयोजन सोमवार को कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर में किया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शिमला से कांगड़ा के लिए रविवार को ही रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एसएस जोगटा की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल भी इस मांग के साथ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने मांग उठाई कि जुलाई 2015 से लेकर लंबित छह फीसदी डीए सहित पंजाब की तर्ज पर अन्य आर्थिक लाभों को कर्मचारियों को दिया जाए। ये उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त 2015 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने छह फीसदी डीए की घोषणा की थी।


ये घोषणा जनवरी 2015 से लेकर जून 2015 के बीच की अवधि के लिए की गई थी। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्रीकांत बाल्दी ने कहा कि वे इस पर कुछ नहीं कह पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed