{"_id":"5703b0cc4f1c1b361bc81194","slug":"5th-mtb-himalaya-cycle-rally-from-14th-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमटीबी हिमालय साइकिल रेस, 4 देशों के सौ साइकिलिस्ट दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमटीबी हिमालय साइकिल रेस, 4 देशों के सौ साइकिलिस्ट दिखाएंगे दम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 06 Apr 2016 08:36 AM IST
विज्ञापन
पांचवीं हीरो एमटीबी हिमालय साइकिल रेस में चार देशों और दस राज्यों के 100 साइकिलिस्ट भाग लेंगे।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला से सटे क्षेत्रों की सर्पीली सड़कों पर 14 अप्रैल से दो दिवसीय साइकिल रेस शुरू होगी। पांचवीं हीरो एमटीबी हिमालय साइकिल रेस में चार देशों और दस राज्यों के 100 साइकिलिस्ट भाग लेंगे। दो दिनों के दौरान 120 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। साइकिल रेस शिमला से तारादेवी, साधुपुल, कोटी, संजौली से होते हुए वापस शिमला में समाप्त होगी।
विज्ञापन
साइकिल रेस के आयोजक हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन (एचएएसटीपीए) के अध्यक्ष मोहित सूद ने बताया कि रेस में शिमला, मनाली, बंगलूरू, हैदराबाद, गुड़गांव, दिल्ली, चंडीगढ़, चेन्नई, सिलीगुड़ी, लुधियाना, मुक्तेश्वर, करनाल और अहमदाबाद के लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन
दो दिन के दौरान जंगलों, जीप रोड और सर्पीली सड़कों से होकर साइकिलिस्ट गुजरेंगे। 14 से 60 साल तक की आयु के साइकिलिस्ट रेस में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार सौ साइकिलिस्ट इस रेस में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
यह रहेगा साइकिल रेस का रूट
साइकिल रेस 14 अप्रैल को शिमला के वुडविला पैलेस से शुरू होगी। पहले दिन वुडविला पैलेस से रिज मैदान, गार्टन कैसल, तारादेवी, शील गांव, आनंदपुर, साधुपुल, जनेड़घाट, दोची और कनेची तक जाएंगे। दूसरे दिन कनेची से रेस शुरू होगी। जनेडघाट से कोटी, मुंडाघाट, चीनी बंगला, संजौली और राजभवन से होते हुए वुडविला पैलेस शिमला में रेस समाप्त होगी।
पूर्व विजेता भी होंगे शामिल
साइकिल रेस में स्थानीय निवासी और दो बार रेस के विजेता रहे चुके देवेंद्र ठाकुर, बीते साल के विजेता चंडीगढ़ निवासी मदान संदीप, स्टूडेंट कैटेगिरी में दो बार के विजेता शिवेन, दिल्ली निवासी दो बच्चों की मां अनिता ग्रोसर, शिमला के सेंट एडवर्ड स्कूल का 16 साल का युवक अक्षित गौड़ और वेटरन डच साइकिलिस्ट जोहन बैंटिक भाग लेंगे।