टीम इंडिया के कोच के 57 दावेदार, सचिन, सौरव और लक्ष्मण करेंगे फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम के कोच पर बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर फैसला लेंगे। कोच के लिए बीसीसीआई ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इन दिनों आवेदनों की छंटनी की जा रही है।
छंटनी के बाद भारतीय टीम के तीन दिग्गज खिलाड़ी कोच के नाम बीसीसीआई को अनुशंसा के लिए भेजेंगे। इसके बाद बीसीआई चीफ कोच के नाम पर फैसला लेंगे। भारतीय टीम के कोच के लिए करीब 57 आवेदन मिले हैं।
इनमें से 20 के नाम शॉर्ट लिस्ट किए जा चुके हैं। इन 20 नामों पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, सौरव गांगुली चर्चा कर कुछ नाम बीसीसीआई को अनुशंसा के लिए देंगे।
कोच नियुक्ति में बरती जा रही पारदर्शिता
कुल्लू जिला के घुड़दौड़ में चल रहे पंडित दिन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन यहां पहुंच बीसीसीआई के चीफ अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोच को लेकर बीसीसीआई ने पारदर्शिता बरती है।
कोच बनने को लेकर खुला निमंत्रण दिया गया है। कोच को लेकर इन दिनों प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के किसी भी जिला में भी प्रदेश सरकार जमीन मुहैया करवाने और एनओसी देने के बाद 18 महीनों में स्टेडियम बनाकर दिया जाएगा।
बीसीसीआई में जारी रहेंगे बदलाव
जस्टिस आरएम लोढ़ा की सिफारिशों को लेकर उन्होंने कहा कि बीसीसीआई दुनिया का सबसे सफल क्रिकेट बोर्ड है। समय समय पर सभी को रिफॉर्म की आवश्यकता होती है। बीसीसीआई ने पिछले डेढ़ वर्ष में बहुत बदलाव लाए हैं और आगे भी जरूरत होने पर बदलाव करेंगे।
लेकिन इन्हें थोपा न जाए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का अंतिम निर्णय होता है इसीलिए सुझाव के रूप में देना चाहिए न कि थोपना चाहिए।
Published by Ashok Chauhan