{"_id":"84738b9aeec560fe3470199737d0d611","slug":"57-19-per-cent-student-passed-tenth","type":"story","status":"publish","title_hn":"57.19 फीसदी रहा दसवीं का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
57.19 फीसदी रहा दसवीं का रिजल्ट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 19 May 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2014 में ली दसवीं की वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम 57.19 प्रतिशत रहा। परीक्षा में 1,42128 परीक्षार्थी बैठे। जिनमें से 80650 ही उत्तीर्ण हो पाए।
विज्ञापन
वहीं, 26205 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आईं। बोर्ड सचिव बलवीर ठाकुर ने रिजल्ट की घोषणा करते हुए कहा कि पुनर्मूल्यांकन व पुनर्निरीक्षण करवाने वाले छात्र 2 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
पुनर्मूल्यांकन के लिए 200 तथा पुनर्निरीक्षण के लिए 150 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका शुल्क के साथ परीक्षार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कंपार्टमेंट वाले परीक्षार्थी 300 रुपये शुल्क के साथ 30 जून 2014 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विलंब शुल्क 1500 रुपये के साथ 25 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। बोर्ड सचिव ने कहा कि आवेदन पत्र निर्धारित तिथि तक बोर्ड कार्यालय में पहुंच जाने चाहिए। अधूरे व कम शुल्क बाले आवेदन पत्र अस्वीकार्य होंगे।
इसके लिए बोर्ड उत्तरदायी नहीं होगा। रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। वहीं, अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर भी परीक्षा परिणाम उपलब्ध है।