फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   '56 Bhog' to be offered to Kanha at the ISKCON temple in BCS.

Shimla News: इस्कॉन मंदिर बीसीएस में कान्हा को चढ़ेगा 56 भोग

Thu, 03 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
'56 Bhog' to be offered to Kanha at the ISKCON temple in BCS.
शिमला। बीसीएस स्थित इस्कॉन केंद्र में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। आयोजकों के अनुसार जन्मोत्सव को लेकर मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह 4:30 बजे मंगल आरती के साथ शुरू होने वाला धार्मिक कार्यक्रम मध्यरात्रि तक चलेगा। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के विशेष दर्शन, 56 भोग, हरिनाम संकीर्तन, नृत्य प्रस्तुति, जन्म कथा, नाट्य मंचन और पंचामृत से महाभिषेक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे। दिनभर मंदिर में विभिन्न आरतियों और संकीर्तन के साथ भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की जाएगी। शाम से जन्मोत्सव के विशेष कार्यक्रम शुरू होंगे। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़ी कथा सुनाई जाएगी। इसके बाद विशेष नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से श्रीकृष्ण के प्राकट्य प्रसंग को प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद पंचामृत से भगवान श्रीकृष्ण का भव्य महाभिषेक किया जाएगा। रात 11:15 बजे हरिनाम संकीर्तन शुरू होगा। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए मध्यरात्रि में भगवान के प्राकट्य की प्रतीक्षा करेंगे। रात 12 बजे कान्हा के मनमोहक विशेष दर्शन भक्तों के लिए खोले जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article