फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   55 people were examined in the medical camp.

Shimla News: चिकित्सा शिविर में 55 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

Sun, 19 Oct 2025 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
55 people were examined in the medical camp.
स्वामी विवेकानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में लोगों की निशुल्क जांच करते चिकित्सक। संवाद
राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय कंदरौर ने किया आयोजन
विज्ञापन

आयुर्वेद से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। धन्वंतरि जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय कंदरौर की ओर से स्वामी विवेकानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल कंदरौर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत प्रधानाचार्य नीना कौशल ने दीप प्रज्वलित कर की।
इस अवसर पर चिकित्सालय प्रभारी डॉ. विकास कुमार, डॉ. अनु शर्मा, डॉ. श्रिया गुप्ता, राजेश सोहल, शशि बाला, बलविंदर सिंह सहित टीम मौजूद रही। शिविर में 55 रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें से 28 रोगियों के खून की जांच की गई। सभी रोगियों को निशुल्क औषधि दी गई। इसके अलावा डॉ. विकास कुमार ने लगभग 10 रोगियों की मर्म चिकित्सा की, जिससे उन्हें तत्काल राहत मिली।
विज्ञापन

डॉ. विकास कुमार ने बताया कि आयुर्वेदिक पद्धति से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देना ही शिविर का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन ने चिकित्सालय टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं और समाज में आयुर्वेद के महत्व को मजबूत बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed