{"_id":"65993f85849e1ea05006a1b4","slug":"55-56-001-voters-registered-in-himachal-1-04-882-new-voters-registered-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन विभाग: हिमाचल में 55 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत, 104882 नए दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन विभाग: हिमाचल में 55 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत, 104882 नए दर्ज
Sat, 06 Jan 2024 05:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 06 Jan 2024 05:26 PM IST
सार
प्रदेश में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में 55,56,001 मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें 28,07,387 पुरुष, 27,48,578 महिलाएं तथा 36 तृतीय लिंग है। इसके अलावा 25 प्रवासी मतदाता भी शामिल हैं।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में 55,56,001 मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें 28,07,387 पुरुष, 27,48,578 महिलाएं तथा 36 तृतीय लिंग है। इसके अलावा 25 प्रवासी मतदाता भी शामिल हैं। मतदाता सूचियों में 18 से 19 आयु वर्ग के 48,183 नए मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए। सबसे अधिक 1,04,612 मतदाता सुलह और सबसे कम 25,043 मतदाता लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र में हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि भारत चुनाव आयोग द्वारा अनुमोदित कार्यक्रमानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का काम 1 जनवरी 2024 को पूरा हो चुका है। प्रदेश में 54,97,216 मतदाताओं के नाम दर्ज थे।
विज्ञापन
पुनरीक्षण के दौरान 1,04,882 नए मतदाता दर्ज हुए। इसके अतिरिक्त 46,097 मतदाताओं के नाम मृत्यु, स्थान परिवर्तन और दोहरे पंजीकरण आदि के कारण मतदाता सूची से हटाए हैं। प्रकाशित मतदाता सूची को निरीक्षण के लिए जिला चुनाव कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एडीएम व एसडीएम) सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार व नायब तहसीलदार) के कार्यालयों में तथा प्रत्येक मतदान केंद्र पर अथवा बूथ लेवल अधिकारियों के पास उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त मतदाता सूचियां निर्वाचन विभाग की वेबसाइट http://ceohimachal.nic.in व वोर्टर पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने निर्वाचन विभाग मुख्यालय में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद उन्हें अंतिम रूप से प्रकाशित फोटो रहित मतदाता सूचियों की पीडीएफ पैन ड्राइव में दी है।
विज्ञापन